फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram congress on BJP leader yashwant sinha column on economy of india

यशवंत सिन्हा को कांग्रेस का समर्थन, आर्थिक जानकारों से की अपील- बिना किसी डर के लिखो और बोलो

Wed, 27 Sep 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Sep 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram congress on BJP leader yashwant sinha column on economy of india
चिदंबरम - फोटो : ani
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के लेख के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस वक्त-वक्त पर अर्थव्यवस्था की कमियों को उजागर करती रही है। चिदंबरम ने कहा कि उनको खुशी है कि यशवंत सिन्हा ने उनकी आलोचना को बल दिया। चिदंबरम ने दावा किया कि कांग्रेस पिछले 18 महीनों से अर्थव्यवस्था की कमियों पर बात कर रही है लेकिन उनको चुप रहने के लिए कह दिया जाता था।
विज्ञापन


चिदंबरम ने आगे कहा जब मैं इधर-उधर जाता हूं तो मुझे सुनने को मिलता है कि अच्छे दिन तो आए नहीं, ये बुरे दिन कब जाएंगे? चिदंबरम ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के जानकार लोगों को सामने आकर बिना किसी डर के लिखना चाहिए। चिदंबरम ने कहा 'डर को छोड़ दो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का जेटली पर हमला- नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्‍था पर कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सिन्हा में अपने लेख में वित्त मंत्री अरुण जेटली की खुलकर आलोचना की। सिन्हा ने कहा कि जेटली चुनाव हारे बावजूद इसके उनको वित्त मंत्री बनाया गया।




 

राहुल ने ली थी चुटकी

P Chidambaram congress on BJP leader yashwant sinha column on economy of india
rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया था। राहुल ने लिखा लेडीज एंड जेंटलमैन, मैं आपका को-पायलेट और वित्त मंत्री बोल रहा हूं। कृपया अपनी सीट बेल्ट बांध लें और बचाव की मुद्र में आ जाएं। हमारे प्लेन के विंग्स टूटकर गिर गए हैं।

यशवंत सिन्हा ने लेख के आखिर में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी दावा करते रहे हैं कि उन्होंने गरीबी काफी करीब से देखी है और वित्त मंत्री बाकी सभी भारतीयों को भी उतने ही करीब से गरीबी दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। सिन्हा ने लिखा कि अगर वह अब भी नहीं बोलेंगे तो यह उनकी राष्ट्र के प्रति जो ड्यूटी है उसके खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed