{"_id":"5c232f21bdec2257124925a7","slug":"p-chidambaram-attacks-central-modi-govt-over-recent-gst-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी दर पर बोले चिदंबरम, कहा- 'हमारी मांग सरकार का घोषित लक्ष्य बनी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीएसटी दर पर बोले चिदंबरम, कहा- 'हमारी मांग सरकार का घोषित लक्ष्य बनी'
Wed, 26 Dec 2018 01:05 PM IST
Shani Mishra
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में प्रस्तावित बदलाव को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार तंज कसते हुए कहा कि जीएसटी की मानक दर से जुड़ी कांग्रेस की मांग पहले खराब विचार हुआ करती थी, लेकिन अब वही इस सरकार का घोषित लक्ष्य बन गई है।
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि कल तक जीएसटी की एकल मानक दर खराब विचार हुआ करती थी। कल से ही यह इस सरकार का लक्ष्य बन गयी।'
उन्होंने कहा, 'कल तक जीएसटी दर को 18 फीसदी के दायरे में लाना अव्यवहारिक था। कल से ही 18 फीसदी की अधिकतम दर की कांग्रेस की मांग इस सरकार का घोषित लक्ष्य बन चुकी है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि आगे कर राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी होने पर देश में माल और सेवा कर की तीन दरें रह जाएंगी। इनमें 0 फीसदी और 5 प्रतिशत की दर के साथ सामान्य जरुरत की वस्तुओं पर एक मानक दर होगी जो 12 से 18 प्रतिशत के बीच होगी।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि कल तक जीएसटी की एकल मानक दर खराब विचार हुआ करती थी। कल से ही यह इस सरकार का लक्ष्य बन गयी।'
कल तक, मानक दर को 15 प्रतिशत तय करने की मुख्य आर्थिक सलाहकार की RNR रिपोर्ट “डस्टबिन” में थी। मगर, कल इसे पुनः वित्त मंत्री की मेज पर रखा गया और तुरंत स्वीकार कर लिया गया|
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) December 26, 2018