{"_id":"60896cb87247616b02054a26","slug":"oxygen-express-railways-transported-hundreds-of-tons-of-o2-to-four-states-191-covid-coaches-ready-and-handed-over-to-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन एक्सप्रेस: रेलवे ने चार राज्यों को पहुंचाई सैकड़ों टन प्राणवायु, 191 कोविड कोच तैयार कर सौंपे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑक्सीजन एक्सप्रेस: रेलवे ने चार राज्यों को पहुंचाई सैकड़ों टन प्राणवायु, 191 कोविड कोच तैयार कर सौंपे
Wed, 28 Apr 2021 07:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:40 PM IST
सार
कोरोना महामारी में रेलवे भी अपनी ओर से राहत पहुंचाने के प्रयासों में जुटा है। अब तक चार राज्यों को सैकड़ों टन ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : pti
विस्तार
देश पर छाए महामारी के महासंकट से निपटने में रेलवे भी अपना योगदान दे रहा है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से वह विभिन्न राज्यों में इस जीवनदायिनी गैस की आपूर्ति कर रहा है वहीं अपने प्लेटफॉर्मों पर भी कोविड कोच तैयार कर राज्यों को सौंप रहा है।
विज्ञापन
किस राज्य में कितनी ऑक्सीजन पहुंचाई
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए रेलवे ने अब तक उत्तर प्रदेश को 202 मीट्रिक टन, महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, दिल्ली को 70 मीट्रिक टन और मध्य प्रदेश को 64 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई है।
विज्ञापन
2990 बेड क्षमता के 191 कोच सौंपे
रेलवे ने महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के लिए 22 अतिरिक्त कोविड केयर कोच तैयार किए हैं। अब तक कुल 191 कोच विभिन्न राज्यों को सौंपे जा चुके हैं। इनमें 2990 कोरोना मरीजों को रखा जा सकता है। बता दें, इन कोच में उन मरीजों को रखा जा सकता है, जिनमें संक्रमण कम है या वे एसिम्टोमैटिक हैं। आइसोलेशन के लिए उनको इनमें रखा जा सकता है।
विज्ञापन
अब तक रेलवे ने उत्तर प्रदेश को 202 मीट्रिक टन, महाराष्ट्र को 174 मीट्रिक टन, दिल्ली को 70 मीट्रिक टन और मध्य प्रदेश को 64 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई है: रेल मंत्रालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2021