फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atiq Ahmed Murder: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Reaction on Atique, Ashraf Ahmed Shot Dead

Atiq Killing: ओवैसी ने अतीक की हत्या में यूपी की BJP सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट से की यह मांग

Sun, 16 Apr 2023 09:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 09:09 AM IST
सार

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं शुरुआत से कह रहा था कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून के राज के तहत सरकार को नहीं चला रही है, बल्कि बंदूक के राज पर चला रही है और ये 2017 से ही जारी है।

विज्ञापन
Atiq Ahmed Murder: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Reaction on Atique, Ashraf Ahmed Shot Dead
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात हुई हत्या को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जहां यूपी में इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को इस घटना को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं शुरुआत से कह रहा था कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून के राज के तहत सरकार को नहीं चला रही है, बल्कि बंदूक के राज पर चला रही है और ये 2017 से ही जारी है। उन्होंने कहा कि यह एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर यानी नृशंस हत्या थी। ओवैसी ने कहा कि यह घटना यूपी में कानून के राज पर भी सवाल उठाती है। क्या इस घटना के बाद जनता का संविधान और कानून पर विश्वास रह जाएगा। 

विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई जाकर फौरन किसी को गोली मार दे। आप हमलावरों के हथियार चलाने का तरीका देखें। जिस तरीके से वो लोग आए। उनका हाथ एकदम ठहरा हुआ है। मुझे भी हथियार चलाना आता है। मैंने भी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली है। उनका हाथ हिल नहीं रहा है, गोली चलाते वक्त। उनकी आंख उन लोगों पर है। उन्हें मालूम है कि पहले किस जगह पर मारना है। तो ये एक नृशंस हत्या है। हमलावर प्रोफेशनल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का कितना रोल है? ये कौन लोग हैं, जो पुलिस की मौजूदगी में, मीडिया की मौजूदगी में इन लोगों की हत्या कर दें? इस मामले की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच कराई जानी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने मांग की कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी द्वारा मामले की जांच होनी चाहिए। मैं सुप्रीम कोर्ट से दरख्वास्त करता हूं कि वह इस मामले में स्वतः संज्ञान ले और वह एक कमेटी बनाए, जो समयानुसार मामले की जांच करे। उस टीम में यूपी का कोई भी अफसर नहीं होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed