फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 200 Kuki Chin Mizo people from Bangladesh enter Mizoram Official

Bangladesh: बांग्लादेशी सेना और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़, 200 से ज्यादा लोगों ने भारत में ली शरण

Mon, 21 Nov 2022 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 03:47 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया, बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और केएनए के बीच हालिया मुठभेड़ के कारण रविवार की शाम 125 महिलाओं व बच्चों समेत 274 बांग्लादेशी अपने गांवों से भाग गए और लॉन्गतलाई जिले के सिमिनासोरा में प्रवेश कर गए। 

विज्ञापन
Over 200 Kuki Chin Mizo people from Bangladesh enter Mizoram Official
मिजोरम में कुकी-चिन-मिजो समुदाय के लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेशी सेना और कुकी-चिन नेशनल आर्मी (केएनए) के बीच सशस्त्र संघर्ष के कारण पड़ोसी देश से 200 से ज्यादा लोग मिजोरम के दक्षिणी लॉन्गतलाई जिले में आ गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
केएनए, कुकी-चिन नेशनल फ्रंट (केएनएफ) की सशस्त्र शाखा है, जो बांग्लादेश में समुदाय के लिए सुरक्षा और एक अलग राज्य की मांग करता है। 

अधिकारी ने बताया, बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और केएनए के बीच हालिया मुठभेड़ के कारण रविवार की शाम 125 महिलाओं व बच्चों समेत 274 बांग्लादेशी अपने गांवों से भाग गए और लॉन्गतलाई जिले के सिमिनासोरा में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुकी-चिन-मिजो समुदाय के बांग्लादेशी नागरिक सात गांवों से पूर्वोत्तरी राज्य में शरण लेने के लिए आए हैं। जिला प्रशासन और सरकारी संगठन मानवीय आधार पर उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बीच, जो रियूनिफिकेशन ऑर्गनाइजेशन (जोरो) ने बांग्लादेशी सेना द्वारा कुकी-चिन-मिजो समुदाय के नागरिकों पर हमले की निंदा की है। भारत, म्यामांर और बांग्लादेश की चिन-कुकी-मिजो जनजातियों के रियूनिफिकेशन के लिए काम करने वाले मिजो समूह ने आरोप लगाया कि केएनए के खिलाफ संयुक्त गुप्त अभियान शुरू करने के लिए बांग्लादेश की सेना ने म्यांमार स्थित अराकान आर्मी (एए) के साथ एक गुप्त समझौता किया है।   


मिजो समूह ने दावा किया कि बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन और अराकान आर्मी की संयुक्त सेना ने पिछले हफ्ते चाइखियांस और पड़ोसी गांवों पर हमला किया। नौ नागरिकों का अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed