फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Outraged in India by coronavirus UK strain how did Britain save itself from this dreaded variant

कोरोना: यूके स्ट्रेन से भारत में हाहाकार, जानें इस खौफनाक वैरिएंट से कैसे बचा खुद ब्रिटेन?

Thu, 15 Apr 2021 06:21 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 15 Apr 2021 06:21 AM IST
सार

  • किसी को समझ नहीं आ रहा कि हालात पर काबू कैसे पाया जाए? कोरोना के उस यूके स्ट्रेन से कैसे निपटा जाए, जिसकी जद से ब्रिटेन काफी हद तक बाहर आ चुका है।

विज्ञापन
Outraged in India by coronavirus UK strain how did Britain save itself from this dreaded variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना का यूके स्ट्रेन इस वक्त भारत में हाहाकार मचा रहा है। हालात इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि रोजाना एक लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी एक हजार के पार पहुंच चुका है। अस्पतालों के बाहर एंबुलेंस में इलाज का इंतजार करते मरीज तो श्मशानों के बाहर अंतिम विदाई की राह देख रहे शव दिल दहला रहे हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि हालात पर काबू कैसे पाया जाए? कोरोना के उस यूके स्ट्रेन से कैसे निपटा जाए, जिसकी जद से ब्रिटेन काफी हद तक बाहर आ चुका है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस खौफनाक वैरिएंट से ब्रिटेन ने खुद को कैसे बचाया?

विज्ञापन

ऐसे हैं भारत में हालात

गौरतलब है कि नए स्ट्रेन की वजह से कई देशों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मामले एशिया में सामने आए हैं। सिर्फ भारत की बात करें तो यहां 12 अप्रैल को 1.61 लाख नए केस मिले तो 13 अप्रैल को 1.85 लाख संक्रमित सामने आए। ये आंकड़े पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। भारत में बिगड़ते हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात के सूरत में लगातार अंतिम संस्कार होने की वजह से शवदाह गृह की चिमनियां पिघल गईं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आया कोरोना का नया स्ट्रेन?

गौरतलब है कि कोरोना का नया स्ट्रेन ब्रिटेन में 15 दिसंबर 2020 के दौरान ट्रेस किया गया था। इसे यूके स्ट्रेन का नाम दिया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह स्ट्रेन बेहद संक्रामक है, जिसका असर भी नजर आया। इस खौफनाक स्ट्रेन की वजह से सबसे पहले ब्रिटेन में हालात बिगड़े, जिसके बाद 4 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में दूसरे लॉकडाउन का एलान कर दिया। 

विज्ञापन

97 दिन बाद खुला लॉकडाउन

बता दें कि ब्रिटेन अब यूके स्ट्रेन से काफी हद तक उबर चुका है। यहां रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 4 हजार से नीचे पहुंच चुकी है, जबकि शुरुआत में रोजाना 55 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। अब सवाल उठता है कि आखिर ब्रिटेन ने अपने यहां मिले इस खौफनाक वैरिएंट पर खुद कैसे काबू पाया? बता दें कि 97 दिन के लॉकडाउन के बाद ब्रिटेन अनलॉक होने लगा है। इसे दुनिया का सबसे लंबा लॉकडाउन माना जा रहा है।

ब्रिटेन ने उठाए थे ये कदम

कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए ब्रिटेन ने सख्त कदम उठाए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए। पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज पर जोर दिया गया। लोगों को ताकीद किया गया कि लॉकडाउन के दौरान वे अपने घरों में ही रहें। सिर्फ जरूरी काम होने पर बाहर निकलने की इजाजत दी गई। पब-रेस्टोरेंट भी पूरी तरह बंद कर दिए गए। सिर्फ टेकअवे और डिलीवरी ही जारी रखी गई। वहीं, थिएटर और सिनेमा हॉल पर भी पाबंदियां लगा दी गईं। इसके अलावा हर युवा को सप्ताह में दो बार कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई। साथ ही, टीकाकरण की गति बढ़ाई गई और लॉकडाउन के दौरान तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। 

क्या ब्रिटेन में टल गया खतरा?

97 दिन के लॉकडाउन के बाद ब्रिटेन अनलॉक होने लगा है। दुकानें, जिम, जू, हेयर ड्रेसर, बीयर गार्डन और सभी तरह की आउटडोर हॉस्पिटैलिटी दोबारा शुरू कर दी गई हैं, लेकिन इसके बीच एक सवाल उठने लगा है कि क्या अब ब्रिटेन में खतरा टल गया है? बता दें कि इसे लेकर वैज्ञानिक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह पा रहे हैं। वहीं, पीएम बोरिस जॉनसन ने लोगों से अपील की कि वे ब्रेफिक्र न हों और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। साथ ही, लक्षण न होने पर भी टेस्ट कराएं। जॉनसन बोले कि हम अब भी नहीं जानते कि वैक्सीन कितनी सुरक्षा दे पाएगी? वहीं, ब्रिटिश वैज्ञानिकों का कहना है कि सरकार लॉकडाउन समय से पहले हटा रही है। इससे जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने देश में तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed