फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Organic farming will start on the banks of Ganga in Patna, Agriculture Minister Narendra Singh Tomar will inaugurate

ऑर्गेनिक खेती: पटना में गंगा किनारे शुरू होगी ये महत्वाकांक्षी योजना, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे उद्घाटन

Mon, 25 Apr 2022 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Apr 2022 07:10 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने से न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध चीजें खाने को मिल सकेंगी, बल्कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर तक चलने वाली इस किसान यात्रा में पटना सहित पूरे बिहार से आये किसान भाग लेंगे...

विज्ञापन
Organic farming will start on the banks of Ganga in Patna, Agriculture Minister Narendra Singh Tomar will inaugurate
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : twitter.com/nstomar

विस्तार

केंद्र सरकार ने बजट 2022-23 में इस बात की घोषणा की थी कि खाद्य पदार्थों को रसायनों से मुक्त करने के लिए गंगा के किनारे पांच किलोमीटर तक की चौड़ाई वाले क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के प्रति किसानों में जागरूकता लाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गुरुवार को पटना में एक पदयात्रा और किसान सभा का आयोजन करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस किसान सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने से न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध चीजें खाने को मिल सकेंगी, बल्कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर तक चलने वाली इस किसान यात्रा में पटना सहित पूरे बिहार से आये किसान भाग लेंगे। इस अवसर पर वे किसानों को ऑर्गेनिक खेती से होने वाले फायदों को बताएंगे। साथ ही वे स्वयं यह निर्णय लेते हैं कि अब वे केवल ऑर्गेनिक खेती का ही उत्पादन करेंगे।   

विज्ञापन

बीमारियों से बचाने की चुनौती

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने अमर उजाला से कहा कि यह वैज्ञानिक रूप से स्थापित हो चुका है कि रसायन युक्त खाद्यान्न खाने के कारण लोगों में अनेकों प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। यहां तक कि रसायन युक्त पदार्थ खाने के कारण कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की योजना की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऑर्गेनिक खेती के लिए 2015-16 से 2019-20 तक 1632 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। केंद्र सरकार ऑर्गेनिक खेती करने पर परंपरागत कृषि योजना विकास के रूप में 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेअर की मदद भी उपलब्ध कराती है। किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाकर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed