{"_id":"634212fcdc79bd55b36f0b80","slug":"ordinance-to-control-online-gaming-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण के लिए अध्यादेश, ऐसे करेगा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण के लिए अध्यादेश, ऐसे करेगा काम
Sun, 09 Oct 2022 05:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 05:47 AM IST
सार
इसके तहत एक गेमिंग प्राधिकरण भी बनाया जाएगा। वह ‘गेम ऑफ चांस’ की पहचान करेगा। इसे ही जुआ कहा गया है। स्थानीय ऑनलाइन गेम्स का पंजीकरण भी करेगा। साथ में राज्य में खेले जा रहे ऑनलाइन गेम्स पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में ऑनलाइन जुआ खेलने पर प्रतिबंध और ऑनलाइन गेम्स पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी किया। इसके तहत एक गेमिंग प्राधिकरण भी बनाया जाएगा। राज्यपाल आरएन रवि द्वारा औपचारिक रूप से इसे 1 अक्तूबर से लागू किया गया। अध्यादेश के अनुसार ऑनलाइन जुए और गेम्स की वजह से परिवार बर्बाद हो रहे हैं इसलिए इन पर नियंत्रण की जरूरत है।
विज्ञापन
प्राधिकरण का काम
वह ‘गेम ऑफ चांस’ की पहचान करेगा। इसे ही जुआ कहा गया है। स्थानीय ऑनलाइन गेम्स का पंजीकरण भी करेगा। साथ में राज्य में खेले जा रहे ऑनलाइन गेम्स पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
बैंकों को निर्देश
कोई भी बैंक, वित्तीय संस्थान या पेमेंट गेटवे प्रदाता ऑनलाइन जुए के लिए भुगतान प्रणाली मुहैया नहीं करवा सकेगा। राज्य में जुए पर आधारित गेम जिओ-ब्लॉक रहेंगे, यानी राज्य के क्षेत्र में इनका उपयोग नहीं होगा।
विज्ञापन
सजा और जुर्माना
ऑनलाइन जुआ खेलते मिलने पर यूजर्स को 3 महीने की जेल व 5 हजार जुर्माने, इनका विज्ञापन करने वालों को 1 साल की जेल व 5 लाख जुर्माने और ऑनलाइन जुआ खेलने का प्लेटफॉर्म बनाने वालों को 3 साल की जेल व 10 लाख जुर्माने की सजाएं दी जाएंगी।