{"_id":"68c0227e75e4604bf408bc1f","slug":"opposition-stood-united-all-of-its-315-mps-turned-up-for-voting-in-vp-polls-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"VP Poll: उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुट दिखा विपक्ष, मतदान में शामिल हुए विपक्ष के सभी 315 सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VP Poll: उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुट दिखा विपक्ष, मतदान में शामिल हुए विपक्ष के सभी 315 सांसद
Tue, 09 Sep 2025 06:20 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:20 PM IST
सार
VP Poll: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुआ मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया। मतों की गिनती जारी है। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान समाप्त होने के बाद विपक्ष एकजुट रहा और उसके सभी 315 सांसद मतदान के लिए आए। एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
विपक्ष बोला- 100 फीसदी मतदान हुआ
कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, "विपक्ष एकजुट रहा। उसके सभी 315 सांसद मतदान के लिए आए। यह अभूतपूर्व 100% मतदान है।"संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में अपने वोट डाले। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई और परिणाम देर शाम घोषित किए जाएंगे।नई संसद भवन में सुबह से ही बड़ी संख्या में सांसद कतारों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
12 सांसदों ने नहीं किया मतदान
आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं। इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 12 सदस्य वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इनमें बीआरएस के चार, बीजेडी के सात और अकाली दल के एक सदस्य ने वोट नहीं डाला। एनडीए के सभी 427 सांसदो ने वोट डाले। बता दें कि, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य होते हैं। 245 राज्यसभा से और 543 लोकसभा से। राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य भी चुनाव में मतदान के पात्र होते हैं।
विज्ञापन