{"_id":"5e375db68ebc3e4ad9297624","slug":"opposition-is-ready-to-target-government-on-caa-npr-and-nrc-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार
Mon, 03 Feb 2020 05:09 AM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 03 Feb 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी दल सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर सोमवार को संसद में सरकार को घेरने के लिये तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रीय जनता दल और कुछ अन्य दल पहले ही संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर तत्काल चर्चा की मांग लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दे चुके हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल लोकसभा में भी स्थगन प्रस्ताव देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल दोनों सदनों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने संसद द्वारा पारित सीएए को 'असांविधानिक' करार देते हुए इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिस पर इसी महीने सुनवाई होनी है। विपक्षी दलों ने सीएए का विरोध करने वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एनपीआर नहीं कराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ और एक फरवरी को बजट पेश किया गया। दोनों सदन सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने के लिये तैयार हैं।
विज्ञापन