फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition is not allowing to answer on farmers' issue; Agriculture Minister Shivraj angry due to uproar

राज्यसभा: किसानों के मुद्दे पर जवाब नहीं देने दे रहा विपक्ष; हंगामे के कारण बिफरे कृषि मंत्री शिवराज

Sat, 26 Jul 2025 07:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:08 AM IST
सार

राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के चलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों और आमजन से जुड़े अहम सवालों का जवाब नहीं दे पाए। नाराज शिवराज ने कहा कि विपक्ष किसानों, महिलाओं और गरीबों के मुद्दों को सुनने तक को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Opposition is not allowing to answer on farmers' issue; Agriculture Minister Shivraj angry due to uproar
पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण खेती किसानी से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं दे पाए। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों के मुद्दे की भी परवाह नहीं कर रहा। वह जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की बात आम जन तक पहुंचाने में बाधा बन रहा है। उच्च सदन में शुक्रवार को एक स्थगन के बाद 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा हुई,तो उपसभापति पैनल से घनश्याम तिवाड़ी ने प्रश्नकाल शुरू किया। चौहान ने एक सवाल का जवाब देना शुरू किया िक विपक्ष ने हंगामा तेज कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कौन होगा जगदीप धनखड़ का उत्तराधिकारी?: उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी, PC मोदी बने निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन


इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि सदन में जनता के सवाल हैं, किसानों के सवाल हैं। सरकार इनका जवाब देना चाहती है। सवाल किसानों से संबंधित हैं। गरीब बहनों और महिलाओं से जुड़े हैं, सवाल प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर व्यक्ति को मकान देने से जुड़े हैं। इसलिए जवाब देने दिया जाए। हालांकि, विपक्ष ने एक नहीं सुनी और सदन सोमवार तक स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'आपका लेक्चर नहीं सुनूंगी': अभिजीत सरकार हत्याकांड से जस्टिस शुभ्रा घोष ने खुद को किया अलग, इस कारण हुईं नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed