{"_id":"5c58db7cbdec224a611c1111","slug":"opposition-changed-strategy-after-the-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के रुख के बाद विपक्ष ने बदली रणनीति, 50 फीसदी वीवीपीएटी का हो इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग के रुख के बाद विपक्ष ने बदली रणनीति, 50 फीसदी वीवीपीएटी का हो इस्तेमाल
Tue, 05 Feb 2019 06:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग में दिन भर चली गहमागहमी के बीच सोमवार देर शाम कांग्रेस समेत 23 विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात कर ईवीएम से चुनाव को और सुरक्षित बनाने के लिए कहा है। विपक्ष ने कहा ईवीएम से चुनाव तभी निष्पक्ष होंगे जब अधिक से अधिक पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले बैलेट से चुनाव कराने की मांग कर रहे विपक्ष ने रणनीति में बदलाव करते हुए ईवीएम से चुनाव को सुरक्षित बनाने का फार्मूला दिया है। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा हम चाहते थे, चुनाव मतपत्र से हो ऐसा संभव नहीं इसलिए हमने ज्ञापन देकर मांग की है कि चुनाव में 50 फीसदी वीवीपीएटी का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए, जहां हार जीत का अंतर 5 फीसदी है या उससे कम है वहां पर वीवीपीएटी की पेपर ट्रेल्स को अनिवार्य रूप से जांचा जाए, उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएं।
विज्ञापन
डी राजा ने कहा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईवीएम में कथित तौर पर छेड़छाड़ के मुद्दे को सुलझाना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आने वाले आम चुनाव में परिणामों की घोषणा से पहले ईवीएम के 50 फीसदी नतीजों को पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपीएटी) के साथ मिलान किया जाए।
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया कि देश की आम जनता भी अब ईवीएम की निष्पक्षता और सटीक नतीजों को लेकर संदेह व्यक्त कर रही है। इसलिए चुनाव आयोग को इस मुददे का निवारण करने की जरूरत है। इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में बैठक करके इस मुद्दे पर रणनीति तय करने के लिए प्रारंभिक चर्चा की थी।