फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition alliance INDIA Mumbai meeting likely after August 15

'INDIA' Meeting: 15 अगस्त के बाद होगी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक, सीट बंटवारे पर चर्चा की संभावना

Fri, 21 Jul 2023 10:19 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' जोर शोर से अपने काम में लगा हुआ है। गठबंधन दल के एक नेता ने जानकारी दी कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 15 अगस्त के बाद मुंबई में होने की संभावना है।

विज्ञापन
opposition alliance INDIA Mumbai meeting likely after August 15
विपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' जोर शोर से अपने काम में लगा हुआ है। गठबंधन दल के एक नेता ने जानकारी दी कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 15 अगस्त के बाद मुंबई में होने की संभावना है। पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई थी। वहीं मुंबई की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
गठबंधन के नेता अभियान प्रबंधन, संचार और रैलियों की देखरेख सहित चार-पांच अन्य समितियां गठित करने की भी योजना बना रहे हैं। यह बैठक इसलिए काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि 26 दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के नेता सीट बंटवारे, चुनाव की तैयारी और अभियान प्रबंधन पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


कई प्रदेशों में सीट बंटवारे को लेकर मुश्किल होगा फैसला
दिल्ली में गठबंधन के लिए मुख्य सचिवालय तय करने पर भी काम चल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अभियान शुरू होने से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैठकों की योजना बनाई जा रही है। वहीं केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के साझेदारों के बीच सीट-बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पार्टियों के अपने-अपने मुद्दे
केरल में कांग्रेस और वाम दलों, पश्चिम बंगाल में वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस और पंजाब और दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच चुनावी तनाव है। इस तनाव को कम करने के लिए गठबंधन सहयोगियों पर कड़ी मेहनत की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच अपने-अपने मतभेद हैं।


ये पार्टियां हैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा
बेंगलुरु में इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन की घोषणा हुई थी, इसमें 26 विपक्षी दल विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। जिनमें कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप, जेडी (यू), राजद, जेएमएम, एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), एसपी, एनसी, पीडीपी, सीपीआई (एम), सीपीआई, आरएलडी, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (केएमडीके)। अमरवाडी), और मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed