फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: Strikes on jaish e mohammed Hafiz Saeed hideouts forces fired missiles from Indian soil

Operation Sindoor: जैश और हाफिज सईद के ठिकानों पर स्ट्राइक; तीनों सेनाओं ने भारतीय जमीन से ही दागीं मिसाइलें

Wed, 07 May 2025 04:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 07 May 2025 04:21 AM IST
सार

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद सेना ने दहशतगर्दों, उनके मददगारों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Strikes on jaish e mohammed Hafiz Saeed hideouts forces fired missiles from Indian soil
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में छिपे दहशतगर्दों, उनके मददगारों और भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों को मिट्टी में मिलाने का वादा निभाने का काम शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना बुधवार देर रात पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर किया। सेनाओं ने सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके दहशतगर्दों को मिट्टी में मिलाने का काम किया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की ओर से सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया। इसमें लोइटरिंग हथियार भी शामिल थे। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमलों के इनपुट खुफिया एजेंसियों की ओर से मुहैया कराए गए थे। हमले भारतीय धरती से ही किए गए। हमलों में जैश और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारतीय सेना की ओर से सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने लोइटरिंग म्यूनिशंस का किया इस्तेमाल 
सेना ने सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणाली का इस्तेमाल किया। इसमें लोइटरिंग म्यूनिशंस यानी कामिकाजे ड्रोंस या सुसाइड ड्रोंस भी शामिल थे। ये ऐसे हथियार हैं, जो सटीक निशाना लगाने से पहले लक्ष्यों के आसपास मंडराते हैं। यूएवी की निगरानी क्षमताओं और मिसाइलों की घातक सटीकता को साथ लाने से यह हथियार दुश्मनों काल साबित होता है। पारंपरिक मिसाइलों के उलट यह सिर्फ पहले से तय किए गए लक्ष्य का पीछा नहीं करते, बल्कि, वे सही समय का इंतजार करते हैं, लक्ष्य के आसपास मंडराते हैं, ट्रैक करते हैं और फिर हमला करते हैं। ऐसे हथियार है, जो एक ही ऑपरेशन में खुफिया जानकारी भी इकट्ठा करते हैं और भारी तबाही मचाते हैं।



जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों पर स्ट्राइक
इस बीच दावा किया जा रहा है कि भारत ने जिन आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं, उनमें कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद शामिल है। हालांकि, भारतीय सेना ने कहा है कि इस स्ट्राइक को लेकर विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। फिलहाल जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकाने भी शामिल हैं।

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को बनाया निशाना
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत दागी गईं मिसाइलों ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा मुजफ्फराबाद के सेंट्रल ग्रिड सिस्टम पर भी मिसाइलों का कहर बरपा। मामले में सबसे बड़ा दावा यह भी किया जा रहा है कि भारत की स्ट्राइक के तहत मुरीदके में आतंकी हाफिज सईद के ठिकानों को भी नेस्तानाबूद किया गया। जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसका सरगना वही मसूद अजहर है, जिसे 1999 में कंधार विमान हाईजैक मामले के बाद रिहा करना पड़ा था। आतंकी हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का सरगना है, जो 26/11 के मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है।

यह भी पढ़ें
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ 
Operation Sindoor: मिशन के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम ही क्यों चुना गया, पहलगाम के पीड़ितों को ऐसे दिलाया न्याय? 
Operation Sindoor: भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, आतंक के 9 ठिकानों को बनाया निशाना 
Operation Sindoor: जैश-हाफिज सईद के ठिकानों पर भी स्ट्राइक; तीनों सेनाओं ने भारतीय जमीन से ही दागीं मिसाइलें 
India Strikes On Pakistan: पाकिस्तान ने खुद कबूली भारतीय स्ट्राइक की बात, शहबाज बोले- पांच स्थानों पर हमले हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed