फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: CDS Gen Chauhan visits Suratgarh, Naliya military base which Pakistan tried to target

Operation Sindoor: जिन सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान ने की निशाना बनाने की कोशिश, वहां पहुंचकर जवानों से मिले CDS

Mon, 19 May 2025 10:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 19 May 2025 10:26 PM IST
सार

पाकिस्तान ने सूरतगढ़ और नलिया आर्मी बेस पर हमले की कोशिश की थी।  सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने यहां पहुंचकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल की भी सराहना की।

विज्ञापन
Operation Sindoor: CDS Gen Chauhan visits Suratgarh, Naliya military base which Pakistan tried to target
सैनिकों के बीच पहुंचे सीडीएस जनरल अनिल चौहान। - फोटो : एक्स/@SpokespersonMoD

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के जिन सूरतगढ़ और नलिया सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की वहां सोमवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे। उन्होंने दोनों सैन्य ठिकानों का दौरा करते हुए उच्च स्तर की तैयारी के लिए सैनिकों की सराहना की।
विज्ञापन

जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल की भी सराहना की।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सीडीएस ने सैनिकों को किसी भी चुनौती का निर्णायक ताकत के साथ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने जरूरत बताई। मंत्रालय ने कहा कि सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सूरतगढ़ सैन्य प्रतिष्ठान और नलिया वायुसेना स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ग्रंथी ने दी थी स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन तैनात करने की अनुमति', डीजी आर्मी का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल चौहान ने सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर ऑपरेशनल तैयारी पर भी जोर दिया। मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने सैन्यकर्मियों की ऑपरेशनल तैयारियों और उच्च मनोबल की सराहना की। साथ ही भविष्य के खतरों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता पर विश्वास जताया। सीडीएस के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर भी थे।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में बोले मुश्ताक खान, भारत के मजबूत एक्शन की तारीफ कर कहा- 'जरूरी था'

मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों द्वारा दिखाए गए अनुकरणीय साहस को लेकर गर्व की भावना है। जनरल चौहान को अभियान के लिए तैनात मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों से अवगत कराया गया। मंत्रालय ने कहा कि सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की असाधारण वीरता और पेशेवर अंदाज की सराहना की। मंत्रालय ने कहा कि उनके दौरे ने सशस्त्र बलों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता की पुष्टि की और एकता, तैयारी तथा अटूट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के संदेश को मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed