फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mushtaq Khan supports Operation Sindoor in response to Pahalgam  terror attack says strong response was needed

Mushtaq Khan: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में बोले मुश्ताक खान, भारत के मजबूत एक्शन की तारीफ कर कहा- 'जरूरी था'

Mon, 19 May 2025 10:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 May 2025 10:01 PM IST
सार

Mushtaq Khan Supports Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। हाल ही में अभिनेता मुश्ताक खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Mushtaq Khan supports Operation Sindoor in response to Pahalgam  terror attack says strong response was needed
मुश्ताक खान - फोटो : एएनआई

विस्तार

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का हाल ही में अभिनेता मुश्ताक खान ने समर्थन किया। अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस पर मुश्ताक खान का कहना है कि यह जरूरी था।

विज्ञापन

कहा- 'आतंकवाद को जवाब दिया जाना जरूरी था'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोमवार को मुश्ताक खान ने भारत की मजबूत प्रतिक्रिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी थी। मुश्ताक खान ने कहा, 'वहां बहुत शांति थी, बहुत अच्छा लग रहा था, और फिर अचानक इतने लंबे समय के बाद पहलगाम में जो हुआ... ऑपरेशन सिंदूर ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कड़ा जवाब देना बहुत जरूरी था। आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया जाना था और हमारे देश ने वो किया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ओबेरॉय ने भी दी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले, अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की थी। एएनआई से बात करते हुए सुरेश ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसे एक शत्रु राष्ट्र बताया। उन्होंने कहा, 'आप देश (पाकिस्तान) को हमारा पड़ोसी कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे अपना दुश्मन देश कहूंगा... क्या हमें इसे आतंकवादी देश कहना चाहिए? मोदी जी को उनके वादे पूरे करने के लिए सलाम'।

Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

'पाकिस्तानी कलाकारों को काम करने की अनुमति न मिले'
अभिनेता ने आगे कहा, 'जिन महिलाओं ने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खो दिया है, उन्हें इस देश के लिए उनके बलिदान के लिए बहुत सम्मान दिया जाना चाहिए... यह संघर्ष विराम नहीं है, बल्कि बस एक विराम है'। एक्टर ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि देश में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम करने की अनुमति दी जाए। न ही खेल मैच की अनुमति मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed