फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OP Rawat says Until the Lok Sabha elections, social media will eliminate evil like Fake News

लोकसभा चुनाव तक सोशल मीडिया से फेक न्यूज जैसी बुराई का तोड़ निकाल लेंगे: ओपी रावत 

Sat, 06 Oct 2018 08:32 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
OP Rawat says Until the Lok Sabha elections, social media will eliminate evil like Fake News
- फोटो : ANI

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया में आने वाली फेक न्यूज पर कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए आयोग ने अपने अफसरों की एक टीम तैयार की है। यह टीम राज्य एवं जिला स्तर पर लोकल अफसरों के संपर्क में रहेगी। अगर इस बाबत कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


रावत के मुताबिक, आप यूं समझें कि इन चुनावों में फेक न्यूज रोकने का एक ट्रायल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक इस बुराई का तोड़ निकाल लेंगे। 2019 तक हमारे पास फेक न्यूज को लेकर एक फुल प्रूफ सिस्टम होगा। सोशल मीडिया में दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए आम जनता भी चुनाव आयोग की हेल्पलाइन, वेबसाइट एवं चुनाव पर्यवेक्षक के पास सबूत भेज सकती है। आयोग के अफसर खुद भी सोशल मीडिया के ट्रैफिक पर निगाह रखेंगे।

विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट, सब नए हैं, कहीं कोई पुरानी मशीन नहीं है: रावत 

ओपी रावत ने कहा, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जितनी भी ईवीएम या वीवीपैट इस्तेमाल होंगी, वे सब नई हैं। इनमें एक भी मशीन पुरानी नहीं है। अगर किसी को यह पता चलता है कि कहीं पर कोई ईवीएम पुरानी है तो वह उसका नंबर लिखकर आयोग को शिकायत दे सकता है। उस पर फौरन कार्रवाई होगी। फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा फुल प्रूफ ईवीएम मार्क-3 इस्तेमाल की जाएंगी। ये सभी मशीनें ईसीआईएल व भेल द्वारा जांची परखी गई हैं।

ईको-फ्रेंडली प्रचार सामग्री पर जोर...
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे ईको फ्रेंडली चुनाव सामग्री का इस्तेमाल करें। बैनर, होर्डिंग, पार्टी का झंडा या दूसरी कोई अन्य प्रचार सामग्री ऐसी हो, जिसमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व न हों। इनमें कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल होना चाहिए।

वोटर जागरूक बनेगा तो वह चुनाव में अवैध शराब और पैसे पर नजर रख सकेगा...

इस बार निर्वाचन आयोग ने चुनाव में अवैध शराब और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए लोगों की मदद ली है। आयोग ने ‘जागरूक नागरिक’ को साथ लेकर उन लोगों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई है, जो चुनाव में धन बल, बाहुबल या किसी अन्य गैर कानूनी तरीके से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, कोई भी व्यक्ति इस तरह का कोई वीडियो या फोटो आयोग के पास भेज सकता है। आयोग ऐसे मामलों में एक तय समयावधि के भीतर कार्रवाई करेगा।

खास बात है कि चुनाव आयोग शिकायतकर्ता को उसी तरीके से कार्रवाई रिपोर्ट भी भेज देगा, जिस माध्यम से शिकायत आई थी। इसके अलावा आयकर विभाग, पुलिस, ईडी और एयर इंटेलीजेंस एजेंसियों को भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में गैर कानूनी तरीके से धन के इस्तेमाल पर निगाह रखने के लिए जरूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed