फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only those who win in the by elections will get ministry post

उप-चुनाव में जीतने वालों को ही बनाया जाएगा मंत्री: येदियुरप्पा

Wed, 18 Dec 2019 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Dec 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Only those who win in the by elections will get ministry post
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि हाल के उप-चुनाव में जीतने वाले विधायकों को ही मंत्री बनाया जाएगा। भाजपा ने पांच दिसंबर को उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज कर विधानसभा में आसानी से बहुमत हासिल किया। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंत्री पद चाहने वालों में जोरदार लॉबिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कई उम्मीदवारों ने अपने मामले को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बी. श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री का पद पाने के इच्छुक हैं। येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बताया कि ‘हम पहले ही कह चुके हैं कि जो लोग हालिया विधानसभा उपचुनाव में जीते हैं, उन्हें ही मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरों को मंत्री बनाने का कोई सवाल ही नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं 21 या 22 दिसंबर के बाद दिल्ली जाऊंगा और मामले (मंत्रिमंडल विस्तार) का समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार नए मंत्रियों का शपथ-ग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री सहित 34 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से 18 मंत्री पद भरे जा चुके हैं। विधायक जी सोमशेखर रेड्डी, मुरुगेश नीरानी, उमेश कट्टी, रमेश जारकिहोली और उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed