फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   online shopping will be on it's peek in this festive season, companies are ready as well

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग का कायम रहेगा जलवा, कंपनियां भी तैयार

Mon, 15 Oct 2018 05:21 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
online shopping will be on it's peek in this festive season, companies are ready as well

त्योहार की बयार में ई-कॉमर्स उपभोक्ता पूरी योजना के साथ खरीदारी कर रहे हैं। 90 फीसदी से भी ज्यादा ग्राहक सामान की डिलीवरी के लिए नि:शुल्क व्यवस्था के जरिये सामान मंगाते हैं। त्योहारों में कंपनियां नि:शुल्क व्यवस्था में तय समय पर सामान पहुंचाने की पूरी व्यवस्था में जुटी हैं, ताकि देरी होने पर सामान की वापसी का खतरा नहीं रहे। 

विज्ञापन


त्योहारों में ई-कॉमर्स की बिक्री पर किए गए विभिन्न सर्वेक्षणों के मुताबिक, यह साल पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा। रुपये में गिरावट और पेट्रोलियम महंगा होने के दौर में अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों को भी खरीद में तेजी आने से राहत मिलेगी। लेकिन इस दौर में सर्वाधिक खरीद ई-कॉमर्स क्षेत्र में होगी। करीब 63 फीसदी ग्राहक ऑनलाइन खरीद कर वक्त और तेल का खर्च बचाएंगे, जबकि शेष त्योहार की रंगत देखने बाजार तक पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

मिलेगी जबरदस्त छूट

रेडसीर द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, इस साल प्रमोशन पर ई-कॉमर्स कंपनियां ज्यादा खर्च कर रही हैं। पिछले साल की तुलना में ऑनलाइन कंपनियां दोगुने ग्राहकों को विभिन्न स्तरों पर प्रचार-प्रसार से आकर्षित करेंगी। ऐसे में इस साल 38 फीसदी ग्राहकों को ऑफर और छूट के बारे में पहले से पता होगा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 19 फीसदी रहा था। 

वहीं, आपसी बातचीत से 15 फीसदी लोगों को जानकारी हासिल होगी। सर्वे के मुताबिक, 29 फीसदी मोबाइल फोन खरीदेंगे, 27 फीसदी फैशन उत्पाद, 17 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद और 13 फीसदी बड़े सामानों की खरीद करेंगे।

मुफ्त डिलीवरी वाले ग्राहक ज्यादा 

दूसरे सर्वे के मुताबिक, 91 फीसदी ग्राहक सामग्री नि:शुल्क मंगाने का विकल्प चुनते हैं। कंपनियां न्यूनतम 3 से 15 दिन तक का समय लेती हैं। डीडीटी द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक, ग्राहक यह मानते हैं कि सामान जल्दी से अच्छा नि:शुल्क पहुंचे। ई-कॉमर्स बाजार विशेषज्ञ भी यह मानते हैं कि ऑनलाइन कंपनियों पर अब जल्द पहुंचाने का बोझ सामग्री पहुंचाने में शुल्क लगाने के बाद हुआ है। 

नवरात्रि की शुरुआत में यह चलन सामने आया है कि लोग बड़ी योजना के साथ खरीद कर रहे हैं और नि:शुल्क सामान पहुंचाने का विकल्प चुन रहे हैं। जाहिर है कि छूट और ऑफर के बाद अगर सामग्री पर अन्य शुल्क लग जाएगा तो बचत नहीं होगी। ऐसे में उपभोक्ता समझदारी से काम ले रहे हैं।

विज्ञापन

सर्वाधिक भुगतान कैश ऑन डिलिवरी के जरिये 

रेडसीर सर्वे पर गौर करें, तो सर्वाधिक ग्राहक डेबिट कार्ड के जरिये कैश ऑन डिलिवरी (सीओडी) का लाभ उठाएंगे। जबकि अन्य डिजिटल भुगतान के जरिये खरीद करेंगे। ऐसे में कुल खरीद में ऑनलाइन कंपनियों से 63 फीसदी खरीद शहरी क्षेत्रों में होगी। 

इसमें 37 फीसदी ग्राहक त्योहार के मूड, वक्त और सुविधा के मद्देनजर खरीद करेंगे। जबकि शेष ऑफर और छूट को ध्यान में रखकर खरीद करेंगे। इसके अलावा, 11 फीसदी के करीब ग्राहक ईएमआई के जरिये भुगतान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed