फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online Classes: The teacher asked the students of CA - how much is there in a 'quarter'? student gave this answer

Online Classes: सीए के विद्यार्थियों से शिक्षक ने पूछा- एक 'क्वार्टर' में कितना होता है? मिला मजेदार जवाब

Sat, 09 Oct 2021 10:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

ednovate viral video: ऑनलाइन कक्षाओं में होने वाले रोचक मामले वायरल होते रहते हैं। अब सीए की एक ऑनलाइन क्लास का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऑनलाइन सीए क्लास एडनोवेट का बताया गया है।
 

विज्ञापन
Online Classes: The teacher asked the students of CA - how much is there in a 'quarter'? student gave this answer
ednovate viral video - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद शुरू हुआ ऑनलाइन क्लास को दौर अब भी जारी है। ऑनलाइन कक्षाओं में कई बार ऐसे वाकये हो जाते हैं जो मजेदार हो जाते हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की क्लास में शिक्षक बच्चों से पूछते हैं कि 'एक क्वार्टर में कितना होता है'? विद्यार्थी ने इसका रोचक जवाब दिया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो एडनोवेट (EDNOVATE) के संस्थापक सीए धवल पुरोहित का बताया गया है। इसमें वह विद्यार्थियों को पढ़ाते वक्त  पूछते हैं, ‘सबसे पहले तो आप यह समझिये कि एक क्वार्टर में कितना होता है। हेत्विक बेटा बोल एक क्वार्टर में कितना होता है?' कुछ ही देर बाद पुरोहित कहते हैं, '30 एमएल लिखता है वो, अरे 'वो' क्वॉर्टर नहीं।' छात्र का जवाब सुन पुरोहित सन्न रह जाते हैं। वीडियो में उनके हावभाव देखने लायक हैं, इसलिए वह खूब चर्चा में हैं।
विज्ञापन


दो लाख बार देखा जा चुका वीडियो
सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक दो लाख बार देखा जा चुका हैं। कई य़ूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर हेत्विक कौन है। एक यूजर ने धवल सर को एक्सप्रेशन का किंग बताया है। एक न्यूज चैनल से चर्चा में सीए पुरोहित ने बताया, 'मैंने हमेशा यह माना है कि पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है बच्चों को सवाल पूछने की अनुमति देना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थ जगत में यह है क्वार्टर का मतलब
आर्थिक जगत में क्वार्टर का मतलब तिमाही से होता है। एक वित्त वर्ष में चार तिमाही होती है। पुरोहित सर ने विद्यार्थी से यही जानना चाहा होगा, लेकिन विद्यार्थी का जवाब पेय पदार्थ की मात्रा को लेकर था, इसलिए वह रोचक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed