फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion becomes five times more expensive in a year it is average price in big cities of the country

प्याज एक साल में पांच गुनी महंगी हुई, देश के बड़े शहरों यह है औसत कीमत

Sat, 14 Dec 2019 05:08 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 Dec 2019 05:08 AM IST
सार

  • बड़े शहरों में प्याज की औसत कीमत 101 रुपये किलो 
  • एक महीने में 81 फीसदी महंगी हुई प्याज

विज्ञापन
Onion becomes five times more expensive in a year it is average price in big cities of the country
प्याज की बेकाबू कीमतें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक साल में देश के बड़े शहरों में प्याज की कीमतें पांच गुनी बढ़कर औसतन 101.35 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह खरीफ और लेट-खरीफ सत्र (गर्मी में होने वाली बुआई) में प्याज के घरेलू उत्पादन में 22 फीसदी कमी आने का अनुमान है। सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है। पिछले एक महीने में ही कीमतों में 81 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन


राज्य सभा में दिए लिखित जवाब में खाद्य और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने बताया कि मंगलवार (10 दिसंबर) को प्याज का दैनिक औसत मूल्य 101.35 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि एक महीने पहले 55.95 रुपये और एक साल पहले 19.69 रुपये प्रति किलो रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘2019-20 के लिए कुल खरीफ और लेट खरीफ उत्पादन 54.73 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 69.91 लाख टन रहा था।’ प्याज एक मौसमी फसल है और इकी खेती रबी (मार्च से जून), खरीफ (अक्तूबर से दिसंबर) और लेट खरीफ (जनवरी से मार्च) के दौरान होती है। इस बीच रबी सत्र में पैदा होने वाली प्याज बाजार में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार हफ्तों की देरी हुई

कृषि मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, 2017 और 2018 में प्याज का भंडार क्रमश: 48.73 लाख टन और 50.05 लाख टन रहा था। दादाराव ने कहा, ‘मानसून में देरी के कारण 2019-20 में बुआई क्षेत्र में तीन से चार हफ्तों की देरी हुई थी, जिससे खरीफ सत्र में प्याज के बुआई क्षेत्र में कमी आई। इसके अलावा बड़े उत्पादक राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की खेती के मौसम में लगातार बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रों में खड़ी फसल को खासा नुकसान हुआ।’

इन वजहों के चलते खरीफ फसल के उत्पादन और गुणवत्ता पर खासा असर पड़ा। उन्होंने कहा, ‘सितंबर-अक्तूबर के दौरान बारिश से इन क्षेत्रों से खपत वाले क्षेत्रों तक फसल की ढुलाई पर भी असर पड़ा। इससे उपलब्धता सीमित रही और कीमतों पर दबाव बढ़ा।’
Onion Price
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed