{"_id":"5b5e36c94f1c1b54208b5ed4","slug":"one-thousand-fast-track-court-needed-for-rape-and-pocso-cases-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार और पोक्सो मामलों की सुनवाई के लिए 1,000 फास्ट ट्रैक कोर्ट की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बलात्कार और पोक्सो मामलों की सुनवाई के लिए 1,000 फास्ट ट्रैक कोर्ट की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि बच्चों और महिलाओं से बलात्कार से संबंधित मामलों की सुनवाई की एक नई योजना के तहत पूरे भारत में 1,023 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की जरूरत है। इन अदालतों का गठन ऐसे मामलों में बेहतर जांच और तेज अभियोजन के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की एक व्यापक योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन
कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने इन अदालतों के गठन में 767.25 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है। विभाग ने गृह मंत्रालय को बताया है कि केंद्र को केंद्रीय वित्त पोषण के तहत 474 करोड़ रुपये देने होंगे। नई योजना हाल में लाए गए एक अध्यादेश का हिस्सा है, जो अदालतों को 12 वर्ष तक के बच्चों से बलात्कार के दोषी व्यक्तियों को मौत की सजा देने की इजाजत देता है।
विज्ञापन