हॉकी में भिड़े खिलाड़ी, स्टिक मारी, एक हुआ घायल
- एकलव्य स्टेडियम में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और सैफई हास्टल के बीच था मुकाबला।
- आयोजकों ने दोनों टीम को कराया शांत, दोनों खिलाड़ियों को एंपायर ने दिखाया रेड कार्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र खेल निदेशालय और उप्र हॉकी की ओर से एकलव्य स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट कालेज लखनऊ और सैफई हॉस्टल के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।
आरोप है कि सैफई के खिलाड़ी विशाल शर्मा ने स्पोर्ट्स कालेज के टीपू को स्टिक मार दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। इस पर टीपू ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। ये देख दोनों टीम के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और हाकियां तान लीं।
तत्काल आयोजक मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों में बीच बचाव करा शांत कराया। निर्णायक ने दोनों खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। मैच करीब 10 मिनट तक रुका रहा। डाक्टर ने घायल के ड्रेसिंग की, उसे एक टांका भी आया है।
दोपहर तीन बजे शुरू हुआ मैच
मैच दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। करीब साढ़े तीन बजे मैच के पहले हाफ में सैफई की टीम 2-1 से आगे थी। बाल को लेकर टीपू आगे बढ़ रहा था। टीपू का आरोप है कि गेंद पर हावी न हो पाने के कारण विशाल ने सिर पर स्टिक दे मारी।
वहीं विशाल का कहना है कि गोल से पिछड़ने पर टीपू ने उसे पहले थप्पड़ मारा था। निर्णायक शकील खान ने बताया कि खेल के दौरान स्टिक खिलाड़ी के लग गई थी। रेड कार्ड दिया गया।
आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि दोनो खिलाड़ियों में थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई थी। भूलवश खिलाड़ी के स्टिक लग गई थी।