Bengal: दक्षिण बंगाल में तूफान का कहर, वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत; पेड़ उखड़ने से यातायात बाधित
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बृहस्पतिवार को तेज तूफान आया। इसके चलते पेड़ उखड़ गए और यातायात बाधित हो गया। इसके अलावा, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो भी हुई। हालांकि, कोलकाता में बारिश होने के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बृहस्पतिवार शाम को तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज तूफान के चलते पेड़ उखड़ गए और यातायात बाधित हो गया। इसके अलावा, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
अधिकारियों के अनुसार, तेज तूफान से कोलकाता, हावड़ा और आसपास के उत्तर-दक्षिण 24 परगना, नादिया, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, पूर्व-पश्चिम बर्धमान जिलों में पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बंगाल में तूफान की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
ये भी पढ़ें: बेमेतरा में तूफान का कहर: राइस मिल में टीन शेड गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
तूफान के चलते गर्मी से मिली राहत
अधिकारी के अनुसार, तेज तूफान और बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: UP: यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, 16 जिलों में बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी
सुबह के समय कोलकाता में 2.6 मिमी बारिश हुई
अधिकारी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से कोलकाता में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के मध्य से यह शहर और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आने वाला तीसरा तूफान था।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.