गुरुवार देर शाम को बेमेतरा जिले में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है। तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश व तेज आंधी-तूफान से बचने के लिए राइस मिल के पास बैठे दो मजदूर के ऊपर मिल का का शेड गिर गया, इसमें दबने से दोनों मजदूर की मौत हो गई है।
बेमेतरा में तूफान का कहर: राइस मिल में टीन शेड गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 01 May 2025 09:54 PM IST
सार
इलाके की सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई जगहों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन