फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One lakh police personnel would be recruited: Akhilesh Yadav

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, एक लाख पुलिस जवानों की होगी भर्ती

Sun, 16 Oct 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
One lakh police personnel would be recruited: Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन के नाम पर जनता से धोखा हुआ है। कहा, ढाई साल बीत गए, अच्छे दिन कहां हैं? अच्छे दिनों का रास्ता क्या है? अच्छे दिनों वाली सरकार से हम समाजवादी अच्छे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 70 हजार पुलिस के जवानों की भर्ती हुई है और आगे एक लाख पुलिस के जवानों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नौजवानों को स्मार्ट फोन देने का वादा दोहराते हुए कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने जो काम शुरू किया, उसका लोकार्पण भी कर रही है। सीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन से अभी 55 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार बनने पर सभी गरीबों को इससे जोड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्ववर्ती बसपा सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने केवल सरकारी धन की बर्बादी की। सारा पैसा पत्थरों के हाथी पर खर्च कर दिया। चुटकी लेते हुए कहा कि जो हाथी बैठा था, वह आज भी बैठा है और जो खड़ा था वह आज भी खड़ा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने स्वागत भाषण में कहा कि जब यूनिवर्सिटी की अधारशिला रखी गई थी तब कुछ लोगों ने इसके पूरा होने पर शंका जताई थी लेकिन मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छा के चलते यह कार्य जल्दी पूरा हो गया। विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भी सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed