{"_id":"5f90a5886218f6410c171fc6","slug":"one-lakh-people-heard-pm-modis-address-to-the-nation-on-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री के संबोधन को यूट्यूब पर महज एक लाख लोगों ने सुना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना पर राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री के संबोधन को यूट्यूब पर महज एक लाख लोगों ने सुना
Thu, 22 Oct 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Twitter@narendramodi
कोरोना महामारी पर मंगलवार को प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को यूट्यूब पर महज एक लाख लोगों ने सुना। जबकि 24 मार्च को देश के नाम संदेश को प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल पर 88.9 लाख लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
भाजपा के अपने यूट्यूब चैनल पर भी दर्शकों की संख्या सवा लाख ही है। जबकि पीआईबी के यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री के भाषण को अब तक सिर्फ 27,000 लोगों ने देखा। पांच महीने पहले प्रधानमंत्री ने अनलॉक-1 की घोषणा की तो पीएमओ के यूट्यूब चैनल पर उनके भाषण को 59 लाख लोगों ने देखा। 30 जून को संख्या 5.18 लाख रह गई थी।
विज्ञापन
भाजपा के यूट्यूब चैनल पर मोदी के भाषण को 3700 लोगों ने पसंद किया और 7600 लोगों ने नापसंद। वहीं, पीएमओ के यूट्यूब चैनल पर मोदी के भाषण को 6600 लोगों ने लाइक किया, जबकि 7700 ने डिसलाइक किया। पीआईबी के यूट्यूब चैनल पर 1100 लोगों ने लाइक का बटन दबाया है और 1200 लोगों ने डिसलाइक किया।
विज्ञापन