{"_id":"65253c20eb9446e927048bcb","slug":"on-the-question-of-marriage-rahul-gandhi-said-that-he-is-busy-with-congress-and-work-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: जयपुर में राहुल से पूछा गया- आपने अब तक शादी क्यों नहीं की? जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: जयपुर में राहुल से पूछा गया- आपने अब तक शादी क्यों नहीं की? जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा
Tue, 10 Oct 2023 05:34 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:34 PM IST
सार
छात्राओं से चर्चा के दौरान एक महिला ने राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। पढ़िए क्या कहा राहुल गांधी ने शादी से जुड़े सवाल पर?
विज्ञापन
Rahul Gandhi (फाइल फोटो)
- फोटो : Youtube/RahulGandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जाति जनगणना, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, वित्तीय स्वतंत्रता की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। राहुल गांधी और छात्राओं के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया गया।
महारानी कॉलेज की छात्राओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके निजी जीवन से जुड़े सवालों को पूछा। इस दौरान राहुल गांधी ने खुलकर सभी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कार्यक्रम में एक महिला ने उनसे हंसी मजाक करते हुए पूछा कि आपने अब तक शादी क्यों नहीं की है? राहुल गांधी ने पूछे गए सवाल का सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम और कांग्रेस में पूरी तरह से व्यस्त हूं। वहीं कार्यक्रम में उनसे उनके पसंदीदा खाने के बारे में भी पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें करेला, मटर और पालक को छोड़कर किसी भी चीज से दिक्कत नहीं है।
वहीं महिलाओं की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर सवाल किया गया। तो उन्होंने जवाब दिया, गांधीजी के मुताबिक स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से कम नहीं रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कम अधिकार नहीं मिलने चाहिए। समाज में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, महिलाओं को बताया ही नहीं जाता कि शक्ति कैसे काम करती हैं। उन्हें हमेशा से वित्तीय स्वतंत्रता से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान राहुल गांधी से जुड़े मीम 'खत्म,टाटा,बाय-बाय' पर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसी बातें कहनी पड़ती है। उन्होंने अपनी टीम की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे उन पर भाषण खत्म करने का दबाव डाल रहे थे। उस दौरान मैंने अचानक 'खत्म,टाटा,बाय-बाय' कह दिया था।