फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Sunjwan Attack Rajnath Singh said that be assured our forces are doing their duty

आर्मी कैंप पर हमले पर बोले राजनाथ सिंह- सेना नहीं झुकने देगी आपका सर

Sat, 10 Feb 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
On Sunjwan Attack Rajnath Singh said that be assured our forces are doing their duty

जम्मू कश्मीर के सुंजवान में स्थित आर्मी कैंप पर 10 फरवरी की सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक जेसीओ सहित दो जवान शहीद हो चुके हैं। जेसीओ की पहचान मदनलाल के तौर पर हुई है। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में एक हवलदार की बेटी की भी जान चली गई है। इसके अलावा तीन जवान सहित चार लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


आंतकी हमले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि इस बारे में कुछ कहा जाना अभी ठीक नहीं है क्योंकि ऑपरेशन अभी जारी है लेकिन आप आश्वस्त रहें हमारी सेना और जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। वो आप लोगों का मस्तक झुकने नहीं देंगे।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह तीन से चार बजे के बीच की है जब आतंकी जम्मू से सटे सुंजवान स्थित सेना के कैंप में घुस गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस आईजी एसडी सिंह जांवाल ने बताया कि गेट पर तैनात संतरी ने सुबह के अंधेरे में कुछ संदिग्ध हरकत देखी। जिसके बाद उसने आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों ने संतरी के बंकर पर फायरिंग शुरू कर दी और दो ग्रुप में बंटकर कैंप के अंदर घुस गए। कैंप में सेना के परिवारों के लिए बनाए गए फ्लैट में जाकर आतंकी छिप गए। आतंकियों के खात्मे के लिए कम से कम सौ से ज्यादा राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने इस समय मोर्चा संभाल रखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed