{"_id":"5cd8e0d5bdec22076b5ef375","slug":"on-mother-s-day-occasion-irom-sharmila-gave-birth-to-twin-girls-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर इरोम शर्मिला ने दिया जुड़वां बच्चियों को जन्म, कहा- मिली दोगुनी खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदर्स डे पर इरोम शर्मिला ने दिया जुड़वां बच्चियों को जन्म, कहा- मिली दोगुनी खुशी
Mon, 13 May 2019 08:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 13 May 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
इरोम शर्मिला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मदर्स डे के मौके पर इरोम शर्मिला ने बंगलुरू के क्लाउडनाइन अस्पताल में जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया है। इरोम को पूरी दुनिया आयरन लेडी ऑफ मणिपुर के नाम से जानती है। उन्होंने 16 साल तक राज्य में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) के खिलाफ भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन
46 साल की शर्मिला ने अगस्त 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी । इसके बाद वह कोडईकनल चली गई थीं और गर्भवती होने के बाद वह बंगलुरू चली गई थीं। शर्मिला और उनके गोवा निवासी ब्रिटिश नागरिक पति डेसमॉन्ड कोटिन्हो ने बेटियों के नाम निक्स सखी और ऑटम तारा रखा है।
विज्ञापन
बेटियों के जन्म पर शर्मिला ने कहा, 'यह एक नई जिंदगी है। मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं बहुत खुश हूं। मेरी और देशमोंड की कोई इच्छा नहीं थी। हम केवल स्वस्थ बच्चे चाहते थे।' दोनों बेटियों का जन्म सुबह 9.20 मिनट पर सी सेक्शन के जरिए क्लाउडनाइन की मल्लेश्वरम शाखा में हुआ।
विज्ञापन
शर्मिला के पति कोटिन्हो दिल के मरीज हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ आगंतुक और नर्स मेरे साथ आकर सेलिब्रेेेट कर रही हैं। मेरी बेटियों का जन्म मदर्स डे पर हुआ है इसलिए मेरी खुशी दोगुनी हो गई है। मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है।'
उन्होंने बताया कि पहली बेटी निक्स सखी का नाम उनकी मां इरोम सखी पर रखा गया है। जिनका कुछ महीने पहले ही निधन हुआ है और वह अपनी मां के बहुत करीब थीं। शर्मिला ने कहा, 'मुझे अपनी मां की बहुत याद आती है। काश की उन्हें यह बात पता होती। काश मैं उन्हें फोन करके यह बता सकती।'
उन्होंने बताया, 'मेरे पति ने निक्स नाम को चुना जो लैटिन शब्द है और इसका मतलब बर्फ होता है। वह चाहते हैं कि हमारी बेटी बर्फ की तरह शांत और स्थिर रहे। दूसरी बेटी का नाम बौद्ध देवी के नाम पर रखा गया है।' शर्मिला को बेटियों सहित दो दिनों में अस्पतालों से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन