{"_id":"597d51994f1c1bfe1d8b492a","slug":"on-arrest-of-separatists-mehbooba-said-you-cannot-kill-an-idea-or-jail-an-idea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों की गिरफ्तारी पर बोलीं महबूबा- आप किसी के विचार को न मार सकते हो, न जेल भेज सकते हो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलगाववादियों की गिरफ्तारी पर बोलीं महबूबा- आप किसी के विचार को न मार सकते हो, न जेल भेज सकते हो
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों की गिरफ्तारी पर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किसी के विचार को नहीं मार सकते। आप किसी के विचार को जेल नहीं भेज सकते। महबूबा ने पार्टी के 18वें स्थापना दिवस पर केंद्र को संदेश देते हुए ये बाते कहीं।
विज्ञापन
महबूबा ने चेतावनी दी कि उनकी सरकार क्रॉस-एलओसी व्यापार और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद लिंक को बंद करने के किसी भी कदम को अनुमति नहीं देगी। आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने क्रॉस-एलओसी व्यापार को बंद करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि यह हमारे लिए चुनौती है, लोगों में न पुलिस का डर है और न सेना का। इसलिए मैं बार-बार कहती हूं कि आप किसी के विचार को नहीं मार सकते। आप किसी के विचार को जेल नहीं भेज सकते। बल्कि आप किसी के विचार को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कश्मीर को जेल में बंद कर दिया गया है। मुफ्ती साहब (मुफ्ती मोहम्मद सईद) कहेंगे कि कारगिल अस्करदू, जम्मू-सैकोट और लेह किंजियान की सड़कों को स्वतंत्र करें।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि मैं सभी पार्टियों से अपील करती हूं कि वो कश्मीर की समस्या को सुलझाने पर एकसाथ बैठकर विचार करें। क्योंकि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सिपाही शहीद होता है या एक आदमी सड़क पर जाता हुआ शहीद हो जाता है..तो ये दोनों ही कश्मीरी हैं। और वो लोग भी कश्मीरी ही हैं जो लोगों को बहकाने का काम करते हैं।