{"_id":"597cd9744f1c1b3d148b4864","slug":"bjp-leaders-emphasized-for-strict-action-against-separatism","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक,अलगाववाद से सख्ती से निपटने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक,अलगाववाद से सख्ती से निपटने पर जोर
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की कार्यकारिणी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने केंद्र तथा राज्य की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है। प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन शनिवार को जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही घाटी के हालात पर काबू पाने में मोदी सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए अलगाववाद तथा आतंकवाद से सख्ती से निबटने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
बैठक में वक्ताओं ने राज्य में गठबंधन सरकार की ओर से तीनों खित्ते के विकास के लिए शुरू किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कहा गया कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत रियासत के विकास का खाका खींचा गया है। कश्मीरी पंडितों के साथ ही अन्य विस्थापितों तथा समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर है। भ्रष्टाचार मुक्त तथा स्वच्छ प्रशासन की ओर सरकार प्रयासरत है। बैठक में घाटी के हालात पर भी मंथन किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि अलगाववाद तथा आतंकवाद से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। पत्थरबाजों से सख्ती से निबटा जाएगा। किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अमरनाथ यात्रा, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सहित अन्य यात्राओं की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन मंत्री अशोक कौल, पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर एमएलसी विबोध गुप्ता, पहाड़ी भाषा सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलदीप राज गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन