फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti asks to solve kashmir issue with all party coordination

सभी पार्टियां मिलकर कश्मीर मसले का निकालें हल : महबूबा मुफ्ती

Sat, 29 Jul 2017 08:39 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 29 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti asks to solve kashmir issue with all party coordination
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एलओसी ट्रेड के रास्तों को बंद करने के बजाय दूसरे नए मार्गों को खोलने पर जोर दिया है। जम्मू-सियालकोट, कारगिल-स्कार्दू, नौशेरा-झांगड़ रास्तों को दोबारा खोलने पर बल देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कहते थे कि कश्मीरियों को कैद कर रखा गया है। इन्हें आजाद किया जाए। जो रास्ते बंद रखे गए हैं उन्हें खोला जाए। वे शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित पीडीपी के स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थीं।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि अगर वाघा बार्डर के रास्ते चरस आती है तो उसे बंद करने की बात नहीं होती। अगर मुजफ्फराबाद के रास्ते कुछ गलत हुआ है तो उसे बंद करने की बात शुरू हो गई है।  रास्ते बंद नहीं बल्कि बंद रास्तों को खोला जाना चाहिए। पीडीपी ने 2002 से जो हासिल किया है उसे आगे बढ़ाना है न की खत्म करना। मंच से उन्होंने पीओके तथा राज्य के बीच आपसी संबंध बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि पीओके के बच्चे यहां आएं जो यहां की मुश्किलें देख सकें।
विज्ञापन


ऐसे ही यहां के बच्चे भी वहां जाएं। विधानसभा में पीओके के लिए सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इस पर नामांकन प्रक्रिया को पूरी कर एक बार विधानसभा यहां लगाई जाए और एक बार वहां। दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ेगा तभी पर्यटन को बढ़ावा देने और शारदा पीठ खोलने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमन बहाली के लिए वाजपेयी की नीतियों को अपनाने पर जोर

mehbooba mufti asks to solve kashmir issue with all party coordination
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से एकजुट होकर कश्मीरियों की मुश्किलों को दूर करने की अपील करते हुए कहा कि वे नेशनल कांफ्रेंस, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों से अपील करती हैं कि एक साथ आकर कश्मीर मसले का समाधान निकालें। यह हमारा फर्ज बनता है क्योंकि आखिरकार हम सब कश्मीरी हैं। जम्मू कश्मीर भारत का ताज है और इसके बिना भारत अधूरा है। इसलिए ताज की कद्र की जाए।

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में अमन बहाली के लिए वाजपेयी की नीति को अपनाने पर बल दिया। साथ ही लाहौर समझौते को दोबारा जिंदा करने की अपील की ताकि एलओसी तथा बार्डर के लोग चैन की जिंदगी जी सके। राजोरी, नौशेरा, पुंछ तथा कश्मीर के लोगों को सीजफायर से राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed