{"_id":"5732e1ab4f1c1b5707919b95","slug":"ommen-chandy-says-do-not-compare-kerala-with-somalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने केरल को बताया सोमालिया जैसा, भड़के ओमन चांडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी ने केरल को बताया सोमालिया जैसा, भड़के ओमन चांडी
बीबीसी
Updated Wed, 11 May 2016 04:03 PM IST
सार
- क्या केरल भारत का राज्य नहीं
- प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक चर्चित बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी ने प्रधानमंत्री के कार्यालय को अपमानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन पहले चुनावी रैली में केरल की तुलना सोमालिया से की थी।
चांडी ने कहा, 'केरल में पिछले पांच साल से आर्थिक और मानव संसाधन विकास में राष्ट्रीय औसत से आगे है। फिर भी आप केरल की तुलना सोमालिया से कर रहे हैं जो कि गरीबी और आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है।'
चांडी ने एक बयान में कहा है, 'क्या केरल भारत का राज्य नहीं है ? क्या ये प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात नहीं है कि वो ये कहें कि सोमालिया जैसा राज्य देश में है।' उन्होंने बीबीसी से कहा,' वो बिल्कुल आधारहीन बयान दे रहे हैं। वो दोबारा बुधवार को केरल आ रहे हैं। उन्हें कम से कम अपना बयान वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह जैसे निष्ठावान लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय की शोभा बढ़ाई है। और मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है कि आपकी तरह किसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को इस तरह अपमानित नहीं किया है।'
मोदी ने केरल में चुनावी दौरे में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ़ सरकार पर सौर ऊर्जा घोटाले में सूरज से भी पैसा कमाने का आरोप लगाया था। चांडी ने कहा,'केरल में कोई भी 'सूर्य' शब्द सुनकर परेशान नहीं होगा।'
केरल के लोग जानते हैं कि सौर ऊर्जा घोटाले में सरकारी का एक पैसे का नुकसान नहीं हुआ है बल्कि इसका शिकार निजी पार्टियों के लोग हुए हैं। ये दिलचस्प है कि सौर ऊर्जा घोटाले में जिसने आरोप लगाए हैं उसके नाम 33 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गयी है।