फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Older dm are big obstacle in development of backward districts: Narendra Modi

अति पिछड़ों जिलों के विकास में उम्रदराज डीएम बड़ी बाधा: मोदी

Sun, 11 Mar 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Older dm are big obstacle in development of backward districts: Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अति पिछड़े जिलों के विकास में उम्रदराज जिलाधिकारी एक बड़ी बाधा हैं। देश के 115 से अधिक अल्प विकसित जिलों में 80 फीसदी से अधिक जिलाधिकारी 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि विकास के लिए ऐसे युवा जिलाधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए जो सीधे तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से चुने जाते हैं, न कि राज्य कैडर से पदोन्नत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को इन जगहों पर भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमूमन एक जिलाधिकारी की औसत आयु 27-30 वर्ष होती है लेकिन एक बैठक में इन 115 जिलों के 80 फीसदी उम्रदराज अधिकारियों को देखकर वह दंग रह गए। उम्रदराज अधिकारियों की परिवार और कॅरिअर को लेकर कई सारी समस्याएं रहती हैं। इन पिछड़े जिलों में ऐसे किसी अधिकारी को तैनात नहीं कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के पिछड़ेपन की वजह जानना जरूरी है। जिस तरह मधुमेह के किसी रोगी की पहचान होते ही उसकी बीमारी दूर की जा सकती है, वैसे ही इन जिलों की वजह जान ली जाए तो 80 से 85 फीसदी समस्याएं आसानी से दूर हो जाएंगी।

संसद के केंद्रीय कक्ष में ‘विकास के लिए हम’ विषय पर आयोजित सांसदों एवं विधायकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने सर्वांगीण विकास के संदर्भ में सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया।


मोदी ने कहा कि विकास की कमी का कारण बजट या संसाधन की कमी नहीं बल्कि सुशासन का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सुशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पूर्ण ध्यान के साथ गतिविधियां चलाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed