फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officials from India and France discuss bilateral ties, West Asia situation

MEA: पेरिस में भारत और फ्रांस के बीच विदेश कार्यालय परामर्श, विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

Tue, 14 Apr 2026 12:39 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 14 Apr 2026 12:39 AM IST
सार

MEA: भारत और फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेश कार्यालय परामर्श के तहत द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और पश्चिम एशिया सहित वैश्विक हालात पर विस्तार से चर्चा की, जिसकी सह-अध्यक्षता विदेश सचिव विक्रम मिस्री और फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस ने की। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Officials from India and France discuss bilateral ties, West Asia situation
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस - फोटो : एक्स/फ्रांस में भारत का दूतावास

विस्तार

भारत और फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह बातचीत भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता विदेश सचिव विक्रम मिस्री और फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस ने की।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की, खासतौर पर संबंधों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाए जाने और फरवरी 2026 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के संदर्भ में।

किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
मंत्रालय के अनुसार, चर्चा में रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्थागत संवाद तंत्र और लोगों के बीच  संपर्क तथा सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल रहे। दोनों पक्षों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, हिंद-प्रशांत क्षेत्र मं सहयोग, त्रिपक्षीय संवाद, तीसरे देशों में संयुक्त परियोजनाएं और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन की स्थिति जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसके साथ ही भारत और फ्रांस ने नवाचार वर्ष, आर्थिक सुरक्षा सहयोग, (एसटीईएम) प्रतिभा आदान-प्रदान और द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने जैसे प्रमुख लक्ष्यों की भी समीक्षा की। दोनों देशों ने यह भी तय किया कि रणनीतिक अंतरिक्ष संवाद के लिए फिर से बैठक होगी, जो इस वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 15 भारतीय जहाज, सुरक्षित वापसी के लिए सरकार सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

Officials from India and France discuss bilateral ties, West Asia situation
विक्रम मिस्री, मार्टिन ब्रिएंस - फोटो : पीटीआई
मिस्री ने फ्रांसीसी विदेश मंत्री से की मुलाकात
इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरट से मुलाकात की और पश्चिम एशिया सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय दूतावास ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य वैश्विक चुनौतियों पर विचार हुआ।

यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति गहराती जा रही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बॉन से भी मुलाकात की और उच्च स्तरीय वार्ताओं को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed