{"_id":"6959063ce1eb6047810e9ae1","slug":"odisha-woman-bdo-attacked-by-bjp-leader-in-office-chamber-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: महिला खंड विकास अधिकारी पर हमला, भाजपा नेता पर दफ्तर में घुसकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: महिला खंड विकास अधिकारी पर हमला, भाजपा नेता पर दफ्तर में घुसकर मारपीट का आरोप
Sat, 03 Jan 2026 05:36 PM IST
संध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:36 PM IST
सार
ओडिशा में बीडीओ पर हमले का मामला सामने आया है। हमले का आरोप भाजपा नेता ललित कुमार बेहरा और अन्य कार्यकर्ताओं पर लगा है।
विज्ञापन
ओडिशा में महिला बीडीओ पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक महिला खंड विकास अधिकारी से साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा नेता पर महिला के दफ्तर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। भाजाप नेता ललित कुमार बेहरा ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर हमला किया। शुक्रवार को बेहरा खंड विकास अधिकारी तिलोत्तमा प्रुस्टी के दफ्तर में घुसे और अपना काम जल्दी करने को कहा। इसी दौरान बेहरा ने उन पर हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला अधिकारी ने बताया कि बेहरा के समर्थकों ने इन पर हमला करने की कोशिश की। पूरी घटना दफ्तर में लगा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक इस मालमे में अब तक कोई प्राथमिक दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बीडीओ की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। सब-कलेक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। महिला अधिकारी ने भाजपा नेता बेहरा पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का ओरप लगया। केंद्रपाड़ा कलेक्टर रघुराम आर अय्यर सीसीटीवी जांच की जा रही है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बीडीओ पर हमले का विरोध
इस पूरी घटना का बीडीओ ऑफिस के कर्मचारियों ने काम बंद करके विरोध किया। बीजु जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शहर ने आने वाली सड़कों को ब्लॉक करके विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण शहर में गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई।
बीजद और कांग्रेस ने की घटना की निंदा
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा राजनगर ब्लॉक ऑफिस में भाजपा नेता ललित बेहरा और उनके समर्थकों द्वारा एक महिला अधिकारी पर हमला, भाजपा की डराने-धमकाने वाली राजनीति को उजागर करता है।
बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा हम भाजपा नेता ललित बेहरा के नेतृत्व में 30 गुंडों की भीड़ द्वारा राजनगर की महिला बीडीओ पर हुए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हैं।