फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Video of Anganwadi worker made by putting obscene voice over, police arrested a man

ओडिशा: अश्लील वाइस ओवर लगाकर बनाया आंगनवाड़ी वर्कर का वीडियो, यूट्यूब के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस 

Wed, 22 Sep 2021 10:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 10:13 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि यूट्यूब के अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई थी, जिसके बाद वह वीडियो हटा दिया गया है।

 

विज्ञापन
Odisha: Video of Anganwadi worker made by putting obscene voice over, police arrested a man
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

ओडिशा के संबलपुर से महिला के साथ छेड़खानी और बिना उसकी जानकारी के फोटो खींचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए उसे यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया, जिसके बाद महिला की शिकायत पर ओडिशा पुलिस की साइबर सेल ने संबलपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


फोटो की बनाई वीडियो, लगाया अश्लील वाइस ओवर 
महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी कई फोटो का वीडियो बनाकर उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अश्लील वाइस ओवर लगाया गया। महिला को जब इसका पता चला तो वह हैरान रह गई, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। 
विज्ञापन


आंगनवाड़ी में काम करती है महिला 
पुलिस का कहना है कि महिला आंगनवाड़ी वर्कर है। 17 सितंबर को उसकी ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके तहत महिला का वीडियो किसी ने यूट्यूब पर अपलोड किया था। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूट्यूब से हटवाई वीडियो
महिला की ओर से इस तरह के वीडियो को अपलोड किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस सतर्क हो गई। उसने यू्ट्यूब के अधिकारियों से बात करके वीडियो को हटवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed