फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Seven died after boat capsized in Mahanadi, 48 people evacuated safely, search for missing continues

Mahanadi Boat Accident: नाव पलटने से आठ लोगों की मौत, मृतकों में तीन मासूम भी शामिल, तलाशी अभियान खत्म

Sat, 20 Apr 2024 11:25 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

बचाव कार्य के दौरान आठ लोगों का शव बरामद किया गया। रेस्क्यू टीम के साथ स्कूबा गोताखोरों को भी लगाया गया था। हालांकि, अब तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Odisha: Seven died after boat capsized in Mahanadi, 48 people evacuated safely, search for missing continues
बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के महानदी में पलटी नाव मामले में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। घटना राज्य के झारसुगुडा की है, जहां शुक्रवार शाम करीब 50 लोगों से भरी एक नाव नदी में पलट गई थी। रेस्क्यू टीम ने अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए हैं। टीम का कहना है कि अब तलाशी अभियान खत्म कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को महानदी से एक नाव पाथरसेनी कुडा से बरगढ़ जिले के बंजीपल्ली की ओर 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी। जैसे की नाव झारसुगुडा के सारदा घाट के पास पहुंची, वह अचानक से पलट गई। नाव में बैठे लोग नदी में डूब गए, खुद को बचाने की कोशिश करने लगे, कुछ बचाव के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उस क्षेत्र में मौजूद मछुवारे उनको बचाने के लिए पहुंचे। लगभग 30 से ज्यादा लोगों को मछुवारों ने बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू टीम द्वारा लोगों को ढूंढकर बचाया गया। बचाव कार्य के दौरान आठ लोगों का शव बरामद किया गया। रेस्क्यू टीम के साथ स्कूबा गोताखोरों को भी लगाया गया था। हालांकि, अब तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
पीड़ितों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया के अंजोरीपाली गांव के रहने वाले है। मृतकों में शामिल है….

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. राधिका निषाद (40)
  2. तेरस बाई राठिया (60)
  3. राधिका राठिया (35)
  4. घासनीन बाई राठिया (40)
  5. लचिनिन बाई राठिया (40)
  6. कुणाल राठिया (9)
  7. नबीन राठिया (7) 
  8. टिकेश्वर राठिया (7) 

राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) श्रीकांत प्रस्टी, झारसुगुड़ा जिला कलेक्टर अबोली एस नरवणे और एसपी स्मित पी परमार मौके पर ही मुस्तैद थे। एक अधिकारी ने बताया कि पांच स्कूबा गोताखोरों ने हेडगियर में कैमरा लगा रखा था। छत्तीसगढ़ सरकार के एक अधिकारी राजकुमार गवेल ने कहा कि लगभग 50 लोग नदी के दूसरी ओर से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।



राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि वह हादसे से व्यथित हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदानएं व्यक्त की हैं। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जानकार दुख हुआ कि ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास महानदी में एक नाव पलट जाने के कारण कई लोगों की जान चली गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की  प्रार्थना करता हूं।

मुआवजे का किया ऐलान
घटना के मुख्यमंत्री ने इस पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed