फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Senior BJD leader's house attacked, Patnaik seeks CM's intervention

Odisha: BJD नेता प्रताप जेना के घर पर हमला, पूर्व सीएम पटनायक ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से की यह मांग

Sat, 21 Mar 2026 10:51 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Pavan Updated Sat, 21 Mar 2026 10:51 PM IST
सार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक वरिष्ठ बीजद नेता के घर पर हमले के मामले में पूर्व सीएम और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने सरकार से अपील की है। उन्होंने सीएम माझी से राज्य में कानून-व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
Odisha: Senior BJD leader's house attacked, Patnaik seeks CM's intervention
बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और सीएम मोहन चरण माझी - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप जेना के घर पर हमला होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना के बाद बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तुरंत हस्तक्षेप करने और कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 15 लोग प्रताप जेना के घर पहुंचे और वहां हंगामा किया। हमलावरों के पास लोहे की रॉड, चाकू और बंदूक जैसे हथियार थे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को डराने-धमकाने की कोशिश की और गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: क्या ममता के गढ़ में सेंध लगाएगी भाजपा? विश्लेषकों ने बताया बंगाल चुनाव 2021 से कितना अलग
विज्ञापन


बीजद नेता प्रताप जेना का क्या है आरोप?
बताया जा रहा है कि उसी दिन सुबह प्रताप जेना ने पार्टी के युवा और छात्र संगठन के 10 सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया था। प्रताप जेना का आरोप है कि वही निलंबित लोग उनके घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे और मामला हिंसा तक पहुंच गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नवीन पटनायक ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का संकेत है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CJI Surya Kant: 'कागज पर नहीं, वास्तविक अनुभवों में दिखे समानता', महिला वकीलों के सर्वेक्षण पर बोले सीजेआई

भाजपा ने आरोपों को किया खारिज, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा
वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता मनोज महापात्रा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला बीजेडी के अंदरूनी विवाद का नतीजा है, कानून-व्यवस्था से इसका कोई संबंध नहीं है। जबकि, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों, सिद्धार्थ कुमार स्वैन और देवी प्रसाद लेंका, को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed