{"_id":"65621f61a14cddf39006951a","slug":"odisha-road-accident-malkangiri-truck-overturned-labour-death-cm-exgratia-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: मलकानगिरी ट्रक हादसे में छह मजदूरों की मौत, सात घायल; CM नवीन पटनायक ने मुआवजे का एलान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: मलकानगिरी ट्रक हादसे में छह मजदूरों की मौत, सात घायल; CM नवीन पटनायक ने मुआवजे का एलान किया
Sat, 25 Nov 2023 09:53 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:53 PM IST
सार
ओडिशा के मलकानगिरि जिले में सड़क हादसा हुआ। सीमेंट से लदा ट्रक पलटने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में भीषण सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हुई है। शनिवार को सीमेंट से भरा ट्रक पलट जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मलकानगिरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री पटनायक ने घायल व्यक्तियों के लिए मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया। उन्होंने पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ओडिशा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना स्वाभिमान अंचल क्षेत्र के हंतालागुडा घाट पर हुई। चित्रकोंडा से जोदाम्बा की तरफ जा रहा ट्रक अपना संतुलन खो बैठा और हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ओडिशा पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे पांच मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई। घायल श्रमिकों को जोदाम्बा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए चित्रकोंडा ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मलकानगिरी हादसे में मारे गए सभी लोग पड़ोसी जिला नबरंगपुर के कोसागुमुडा इलाके के रहने वाले थे। नबरंगपुर के सांसद रमेश माझी ने अस्पताल का दौरा कर घायलों की सेहत के बारे में जानकारी ली।
तीर्थ करने जा रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार
पुलिस ने बताया कि शनिवार को ही एक अन्य दुर्घटना हुई। नयागढ़ जिले के दासपल्ला इलाके में कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबलाया चौराहे के पास हुई। हादसा उस समय हुआ जब छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को लेकर कार पुरी जा रही थी। पुलिस ने कहा, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।