फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha PCC president Pradeep majhi resign congress party

कांग्रेस को एक और झटका: ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, बोले- पार्टी में उत्साह की बड़ी कमी 

Fri, 22 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Oct 2021 01:41 PM IST
सार

प्रदीप माझी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस में रहकर अब लोगों की सेवा कर पाना संभव नहीं है। पार्टी ने लोगों का भरोसा खो दिया है। 

विज्ञापन
Odisha PCC president Pradeep majhi resign congress party
प्रदीप मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अलग पार्टी बनाने की घोषणा के बाद अब ओडिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि अब पार्टी में उस्ताह की भारी कमी है, इसलिए मैं बेहद दुख और दर्द के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।  

विज्ञापन


सेवा करना चाहता था, लेकिन पार्टी ने भरोसा खोया
ओडिशा के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक प्रदीप माझी ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी में रहकर ही लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने गलत फैसलों के कारण लोगों का भरोसा खो दिया है। उस भरोसे को वापस हासिल करने के लिए अब काफी लंबा वक्त लगेगा। उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व की तारीफ की तो स्थानीय स्तर के नेतृत्व को नाकाम करार दिया। 
विज्ञापन


बीजेडी में हो सकते हैं शामिल 
प्रदीप माझी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस छोड़ने के बाद वह जल्द ही बीजू जनता दल में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नबरंगपुर का दौरा कर सकते हैं। इसी दौरान प्रदीप माझी बीजेडी में शामिल हो सकते हैं। वह 2009 में कांग्रेस के टिकट से लोकसभा सांसद बने थे, लेकिन इसके बाद लागतार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका 
ओडिशा में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदीप माझी का पार्टी से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, माझी का आदिवासी समुदाय के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है। नबरंगपुर और मलकानगिरी जिले में उनकी अच्छी पकड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed