फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha News Updates Politics Crime Keonjhar Accident JP Nadda Bhubaneswar BJP BJD Naveen Patnaik

Odisha updates: नड्डा बोले- ओडिशा में ‘जनता की सरकार’ देगी भाजपा, सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत

Thu, 16 May 2024 02:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Odisha News Updates Politics Crime Keonjhar Accident JP Nadda Bhubaneswar BJP BJD Naveen Patnaik
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ओडिशा की बीजेडी सरकार पर हमला बोला। आरोप लगाया कि सरकार केवल 54 पैसे प्रतिदिन रिश्वत देकर पांच साल के लिए आपके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप अधिकारियों के नेतृत्व वाली सरकार को अलविदा कहें, क्योंकि भाजपा आपको ‘जनता की सरकार’ देगी।  

विज्ञापन

भुवनेश्वर में भाजपा की महिला शाखा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, केवल भाजपा ही उन्हें सशक्त बनाकर देश में महिला केंद्रित सरकार दे सकती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को पहली बार एक महिला वित्त मंत्री, एक महिला रक्षा मंत्री और एक महिला विदेश मंत्री मिलीं। 

विज्ञापन

 
जेपी नड्डा ने महिला नेतृत्व का उदाहरण देते हुए कहा कि ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं।महिला अधिकारियों को रक्षा बलों में शामिल किया गया है। कई महिला वैज्ञानिक इसरो में शीर्ष पदों पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत
ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम दो ट्रकों ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर रिमुली बाईपास के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

शाह का दावा- ओडिशा में भाजपा नेता बनेगा मुख्यमंत्री 
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। जबकि, बीजद के 25 वर्ष के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने राज्य को 50 साल पीछे धकेल दिया है। लोगों ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा नेता ही ओडिशा का मुख्यमंत्री बनेगा।  

गृह मंत्री शाह गंजम में अस्का लोकसभा क्षेत्र के तहत सोरोदा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य को निर्वाचित प्रतिनिधियों के बजाय ‘बाहरी लोगों’ द्वारा चलाया जा रहा है। 

मैराथन अभियान पर निकले पटनायक 
सत्तारूढ़ बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने करीबी सहयोगी वीके पांडियन के साथ बुधवार को राउरकेला और संबल में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों से प्रतिक्रिया ली।उनके सभी भाषण अधिकतम सात से 10 मिनट तक ही सीमित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed