{"_id":"619e070730464b45b7357aa0","slug":"odisha-news-bjp-supporters-throw-eggs-at-chief-minister-naveen-patnaik-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: मुख्यमंत्री के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे, कालाहांडी मामले में सरकार की चुप्पी का कर रहे थे विरोध ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: मुख्यमंत्री के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे, कालाहांडी मामले में सरकार की चुप्पी का कर रहे थे विरोध
Wed, 24 Nov 2021 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:03 PM IST
सार
यह घटना उस वक्त हुई जब सीएम नवीन पटनायक पुरी में 331 करोड़ रुपये की ‘हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना’ का उद्घाटन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले पर अंडे फेंके जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,अंडे फेंकने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे, जो कालाहांडी शिक्षक अपहरण और हत्या मामले में सरकार के शिथिल रवैये का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सरकारी अस्पताल चौक के पास उस वक्त हुई जब सीएम नवीन पटनायक पुरी में 331 करोड़ रुपये की ‘हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना’ का उद्घाटन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटनायक के काफिले को काले झंडे भी दिखाए।
विज्ञापन
इससे पहले पुरी में बड़ा डंडा पर सीएम पटनायक को काले झंडे दिखाने के आरोप में भाजयुमो और एनएसयूआई के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पटनायक सरकार का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक वह अपने कुछ दागी मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन