Rath Yatra Puri 2020: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी में कर्फ्यू-जैसे बंद का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आयोजन की सैकड़ों साल की परंपरा जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी है। इसी के साथ मंगलवार को रथ यात्रा निकलेगी। ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर पुरी जिले में कर्फ्यू-जैसे बंद का आदेश दिया है। लोगों से अपील की गई है कि रथ यात्रा के दौरान वो घरों से बाहर नहीं निकलें।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने कहा कि सोमवार की रात 9 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक जिले भर में कर्फ्यू जैसा बंद रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि कोरोना महामारी के बीच यात्रा के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की वे ऐतिहासिक रथ यात्रा के उत्सव के बीच भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करे। डीजीपी ने यह भी कि नौ दिवसीय त्योहार के दौरान पुलिस की 50 प्लाटून्स (एक प्लाटून में 30 सिपाही) तैनात किए गए हैं।
नवीन पटनायक ने दिया सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रथ यात्रा की मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया है। सीएम पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन रथयात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में रथयात्रा निकालने काफी चुनौतीपूर्ण है। सबकुछ ठीक ढंग से हो इसके लिए पुरी में तीन मंत्रियों की तैनाती की गई है।
Holding Rath Yatra during the times of #COVID19 is extremely challenging. Three ministers will be in Puri for smooth #RathaYatra: Odisha Chief Minister Naveen Patnaik https://t.co/XCMaDboki3
— ANI (@ANI) June 22, 2020
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने का फैसला किया है।
Supreme Court has allowed organisation of #RathYatra with certain restrictions in Odisha. Keeping this in mind, Gujarat Govt has decided to file a petition in Gujarat High Court to seek permission to hold the yatra of Lord Jagannath in Ahmedabad too: Chief Minister Vijay Rupani pic.twitter.com/oSQiN0jZoD
— ANI (@ANI) June 22, 2020