फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Government imposes curfew like shutdown in Puri for Rath Yatra

Rath Yatra Puri 2020: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी में कर्फ्यू-जैसे बंद का एलान

Mon, 22 Jun 2020 10:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 22 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Odisha Government imposes curfew like shutdown in Puri for Rath Yatra
पुरी में रथ यात्रा की तैयारी - फोटो : PTI

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आयोजन की सैकड़ों साल की परंपरा जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी है। इसी के साथ मंगलवार को रथ यात्रा निकलेगी। ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर पुरी जिले में कर्फ्यू-जैसे बंद का आदेश दिया है। लोगों से अपील की गई है कि रथ यात्रा के दौरान वो घरों से बाहर नहीं निकलें।

विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने कहा कि सोमवार की रात 9 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक जिले भर में कर्फ्यू जैसा बंद रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि कोरोना महामारी के बीच यात्रा के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की वे ऐतिहासिक रथ यात्रा के उत्सव के बीच भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करे। डीजीपी ने यह भी कि नौ दिवसीय त्योहार के दौरान पुलिस की 50 प्लाटून्स (एक प्लाटून में 30 सिपाही) तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

नवीन पटनायक ने दिया सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रथ यात्रा की मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया है। सीएम पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन रथयात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में रथयात्रा निकालने काफी चुनौतीपूर्ण है। सबकुछ ठीक ढंग से हो इसके लिए पुरी में तीन मंत्रियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को अनुमति देने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने का फैसला किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed