फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha cm Naveen Patnaik said BJD to fight for women's rights from village to Parliament

Odisha: 'महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक लड़ेगा बीजू जनता दल', कार्यक्रम में बोले सीएम नवीन पटनायक

Sat, 22 Jul 2023 05:03 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 05:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक लड़ेगी। महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त हैं, लेकिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वे कम दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Odisha cm Naveen Patnaik said BJD to fight for women's rights from village to Parliament
Chief Minister Odisha Naveen Patnaik - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर से दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आए वीडियो को लेकर देश में काफी गुस्सा है। हर तरफ महिलाओं के अधिकारों की बात हो रही है। महिलाओं को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान आया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक लड़ेगी। महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त हैं, लेकिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वे कम दिखाई देती हैं।

विज्ञापन


सीएम नवीन पटनायक बीजद की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे, यहां उन्होंने कहा कि बीजद गांवों से संसद तक महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ेगी। हमें संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण की खातिर आवाज उठानी चाहिए। महिलाएं ओडिशा के विकास में पुरुषों के बराबर श्रेय की मांग कर रही हैं। सीएम पटनायक ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, इसलिए राज्य सरकार ने उनके सशक्तिकरण के लिए प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण उनके मुख्य एजेंडे में है। यह बीजद के लिए सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि विकास का एक सूत्र है। आगे बोले कि मैंने हमेशा कहा है कि कोई भी समाज, राज्य या राष्ट्र महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकास नहीं कर सकता। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रही हैं और अब ओड़िशा की प्रगति में वे समान भागीदार हैं। वे अब गांवों और पंचायतों में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे सीएम पटनायक ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के लिए शक्ति केंद्र बन गया है। मिशन शक्ति आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाने और महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उद्यमियों के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। पटनायक ने दो दिन पहले ही पार्टी सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा संसद में उठाने के लिए कहा था।

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बीजद ने 2019 में पिछले आम चुनाव के दौरान राज्य की कुल 21 संसदीय सीटों में से सात पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। उनमें से पांच ने उस वर्ष चुनाव जीता था।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिला स्वयं सहायता समूह के नेताओं को स्कूटर खरीदने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में महिलाओं क बीच 11 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed