{"_id":"639285ed4f9d8b42e903d3b8","slug":"odisha-bjd-rides-on-patnaik-charisma-steamrolls-to-victory-in-padampur-by-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: आदिवासी बाहुल्य पदमपुर विधानसभा पर चला सीएम पटनायक का जादू, 29 साल की बर्षा जीतीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: आदिवासी बाहुल्य पदमपुर विधानसभा पर चला सीएम पटनायक का जादू, 29 साल की बर्षा जीतीं
Fri, 09 Dec 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:18 AM IST
सार
पटनायक 2019 के बाद से उपचुनावों में प्रचार नहीं कर रहे थे, लेकिन हाल ही में धामनगर उपचुनावों में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने बर्षा के लिए चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन
सीएम नवीन पटनायक के साथ बर्षा सिंह बरिहा।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के आदिवासी बाहुल्य पदमपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बार अपना करिश्मा दिखा दिया। सीट पर बीजू जनता दल की उम्मीदवार 29 साल की बर्षा सिंह बरिहा ने भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 42,679 मतों से मात दे दी।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि पटनायक ने बरिहा के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर प्रचार किया था। हालांकि, पटनायक 2019 के बाद से उपचुनावों में प्रचार नहीं कर रहे थे, लेकिन हाल ही में धामनगर उपचुनावों में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने बर्षा के लिए चुनाव प्रचार किया था। बर्षा दिवंगत बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी हैं। बिजय की अक्तूबर में मृत्यु हो गई थी। इस वजह से सीट पर उपचुनाव कराने पड़े थे। बर्षा कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार, 23वें दौर की मतगणना के बाद बरिहा को कुल 1,20,807 वोट मिले जबकि पुरोहित को 78,128 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सत्य भूषण साहू को मात्र 3,594 वोट मिले। पटनायक ने टेलीफोन पर बात कर बर्षा को शानदार जीत की बधाई दी। पांच दिसंबर को हुए उपचुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन