फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Assembly adjourned due to din over CM allegation of job scam during BJD rule news in hindi

Odisha: भाजपा का बीजद पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी भर्ती में धांधली का आरोप; हंगामे के कारण सदन स्थगित

Sat, 07 Dec 2024 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान बीजद सदस्य सदन के वेल में आ गए और मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
Odisha Assembly adjourned due to din over CM allegation of job scam during BJD rule news in hindi
ओडिशा विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा विधानसभा शनिवार को विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के हंगामे के कारण एक घंटे के लिए स्थगित हो गई। दरअसल, बीजद ने अपने शासनकाल के दौरान सरकारी भर्ती में अनियमितताओं के आरोप पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से स्पष्टीकरण की मांग की थी। माझी ने शुक्रवार को विधानसभा में ओडिशा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक पेश करते हुए आरोप लगाया कि बीजद शासन के दौरान सरकारी भर्तियों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। उनके शासन के दौरान नौकरियां लाखों रुपये में बांटी गईं। हालांकि, बीजद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और इन आरोपों को साबित करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


सदन के वेल में आकर नारेबाजी करने लगे बीजद सदस्य
शनिवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान बीजद सदस्य सदन के वेल में आ गए और मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। सदन केवल तीन मिनट तक ही चल पाया और स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने इसे स्थगित कर दिया। जब बीजद सदस्य वेल में जाकर सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तब पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक सदन में ही मौजूद थे। 
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सदन में मौजूद नहीं थे। वह मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। सीएम माझी के आरोप को खारिज करते हुए, बीजद सदस्य गणेश्वर बेहरा ने कहा, "मुख्यमंत्री को उन लोगों पर मामला दर्ज करने दें जो कथित अनियमितताओं में शामिल थे। उन सभी को कैमरे के सामने लाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने जन्मस्थल का दौरा किया। 25 जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वह पहली बार अपने जन्मस्थल उपरबेड़ा गांव पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और अपने शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने उपरबेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 200 छात्रों को चॉकलेट और टिफिन बॉक्स वाला स्कूल बैग उपहार में दिया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed