Odisha Girl Ablazed: 70 फीसदी जल चुकी है 15 साल की किशोरी, 14 डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज; AIIMS में निषेधाज्ञा
ओडिशा के पुरी में अज्ञात बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर है। उसके इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम गठित की गई है। वहीं, एम्स परिसर में देर रात भाजपा, बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प होने के बाद निषेधाज्ञा लागू की गई है।
विस्तार
ओडिशा के पुरी में शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की 70 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। लड़की का एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर होने के चलते उसके इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। वहीं, देर रात, भाजपा, बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस ने एम्स परिसर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक आशुतोष बिस्वास ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, लेकिन बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम हैं। वहीं, पीड़िता के बोलने की स्थिति में आने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया है।
इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम गठित
इस बीच, एम्स भुवनेश्वर ने लड़की के इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस समिति में मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, एनेस्थीसिया, स्त्री रोग, फोरेंसिक मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और अन्य विभागों के डॉक्टर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में फिर इंसानियत शर्मसार: पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को आग के हवाले किया, एम्स ले जाया गया
एम्स परिसर में 90 जवान तैनात
इस बीच, शनिवार देर रात मामले को लेकर भाजपा, बीजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद एम्स भुवनेश्वर में निषेधाज्ञा लागू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एम्स परिसर में सुरक्षा बलों की तीन प्लाटून (90 जवान) तैनात की गई हैं। भुवनेश्वर डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि विभिन्न समूहों ने बर्न वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। एम्स एक नोटिस जारी कर कहा है कि परिसर में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। जिसके बाद निषेधाज्ञा लागू की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद 50 फीसदी लोग चले गए। बाकी को हिरासत में लिया गया है।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: Bhubaneswar DCP Jagmohan Meena says, "Different groups held protests outside the burn unit. The resultant chaos caused a lot of issues for the patients admitted here and their attendants. AIIMS even issued a notice saying protest was not allowed in… https://t.co/BWICzIaNx5 pic.twitter.com/OTclcJllNw
— ANI (@ANI) July 19, 2025
बीजद ने लड़की को एम्स दिल्ली ले जाने की मांग की
बीजद और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भगवा पार्टी के नेताओं को बर्न विभाग में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, जबकि सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने इसका विरोध किया। पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने कहा कि बीजद की मुख्य मांग है कि लड़की को आज रात ही दिल्ली स्थित एम्स ले जाया जाए, अन्यथा वह बालासोर पीड़िता की तरह मर जाएगी। बीजद नेता प्रदीप कुमार माझी ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर है। हम मांग करते हैं कि उसे आज रात ही एयरलिफ्ट करके दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित किया जाए।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | BJD leader Pradeep Kumar Majhi says, "The condition of this girl is critical. As the victim of the Balasore incident lost her life in this hospital, there is a big possibility that the victim of the Puri incident will also lose her life. We demand… https://t.co/BWICzIafHx pic.twitter.com/4Q22VPdWgQ
— ANI (@ANI) July 19, 2025
इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं: भाजपा नेता
भाजपा नेता बाबू सिंह का कहना है कि अगले 72 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम हैं। वार्ड में और भी मरीज भर्ती हैं। वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी ठीक नहीं है। बीजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता वार्ड के बाहर बैठे हैं और किसी को अंदर नहीं आने दे रहे। यह ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण ठीक नहीं है। सीएम ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर मरीज को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एम्स भी ले जाया जाएगा।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: BJP leader Babu Singh says, "The next 72 hours are very important for the patient. There are other patients also admitted in the ward. Holding protests and raising slogans outside the ward is not right. Workers of the BJD and Congress are sitting… https://t.co/BWICzIaNx5 pic.twitter.com/vWfB4cn8A9
— ANI (@ANI) July 19, 2025
ये भी पढ़ें: ओडिशा: मौत से लड़ रही किशोरी का दिल्ली एम्स में होगा उपचार, CM ने जताया दुख; जिंदा जलाने का किया गया था प्रयास
क्या है मामला?
घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब 9 बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और उसे आग लगा दी। घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर और बलंगा पुलिस स्टेशन से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और बाद में उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया।
परिवार की मांग- दोषियों को हो फांसी
परिजनों ने इस दरिंदगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। जांच चल रही है। हमें नहीं पता आरोपी कौन हैं, पर लड़की ने उन्हें देखा है। वह बेहतर बता पाएगी। हम चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.